केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने की ये खास अपील
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के अल्टिंगल, मावेलिक्कारा, कोल्लम, पठानमथिट्टा और आलप्पुषा के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जैसा आप जानते हैं हमारे लिए एक दुखद खबर भी है। जिसने हमारी पार्टी को बंद बुलाने के लिए मजबूर कर दिया। अपने संबोधन के दौरान पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एक खास अपील करते हुए कोई भी स्ट्रीम स्टेप न उठाने की अपील की है।

बता दें कि केरल सचिवालय के सामने व भाजपा के धरनास्थल के करीब भगवान अयप्पा के एक 55 वर्षीय भक्त ने गुरुवार सुबह आत्मदाह कर लिया। जिसकी पहचान वेणुगोपाल नायर के रूप में हुई। सी घटना पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि वो ऐसे किसी भी चरम कदम उठाने से बचे और राज्य भर में हर किसो को प्रेरित करें। हमारे पास जो भी प्वाइंट्स है उन्हें दृढ़ता से व्यक्त करना चाहिए और लोगों को उनके बारे में समझाना चाहिए।
PM Narendra Modi: I want to tell BJP karyakartas, this should inspire everyone across the state to avoid taking any extreme step. Whatever points we have, we should express them firmly & convince the people about them https://t.co/Vx89eZrBOJ
— ANI (@ANI) December 14, 2018
कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने वहां की स्थानीय सरकार के अलावा कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि केरल में, वर्तमान में दो शासन मॉडल हैं। कांग्रेस मॉडल और कम्युनिस्ट मॉडल। दोनों मॉडल कुशल भ्रष्टाचार और अक्षम प्रशासन के मॉडल हैं। पीएम ने कहा आज के समय देश की 130 करोड़ जनता जब बोलती है तो आज उनकी आवाज को सुनाव जाता है। चाहे वो आतंकवादी या फिर क्लाइमेट जस्टिस या फिर आर्थिक अपराध से मुद्दा क्यों न हो। पीएम ने कहा कुछ समय पहले तक मूलमंत्र वीआईपी था। अब मूलमंत्री EPI है - हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है (Every Person is Important)।
यह भी पढ़ें- पी: आई कार्ड चेक करने के बहाने छात्राओं से की छेड़छाड़, टीचर की हुई जमकर धुनाई












Click it and Unblock the Notifications