यूपी: आई कार्ड चेक करने के बहाने छात्राओं से की छेड़छाड़, टीचर की हुई जमकर धुनाई
अमरोहा। यूपी के अमरोहा में छात्राओं के साथ छड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलना में एक प्राइवेट स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी हुई। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल टीचर कई दिनों से उनके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप के मुताबिक शुक्रवार की सुबह टीचर ने स्कूल का आई कार्ड चेक करने के बहाने छात्राओं को गलत ढंग से छुआ और उनके साथ छेड़छाड़ की।

जिसके बाद छात्राओं ने प्रिंसिपल व अपने परिजनों को इस बात की सूचना दी। इससे गुस्साए परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर खूब हंगामा किया। यही नहीं उन्होंने सिक्षक की जमकर धुनाई भी की। आरोपी टीचर (सुनील कुमार निवासी ग्राम बोहरी बोहरा) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें- आगरा: पेशाब घर में स्वागत के लिए अफसरों ने लगाया पीएम मोदी का पोस्टर, हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications