आज भोपाल जाएंगे PM मोदी, शौर्य स्मारक का करेंगे लोकार्पण
भोपाल। देश के शहीदों को सम्मान देने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी में बने शौर्य स्मारक का लोकार्पण पीएम मोदी के कर-कमलों से आज होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शाम चार बजे पीएम मोदी भोपाल हवाई अड्डे पर पहुंचेगे।
जहां से सीधे वो लाल परेड मैदान में शौर्य सम्मान सभा को सम्बोधित करेगें। इसके बाद वो जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज के दर्शन करने हबीबगंज स्थित जैन मंदिर जायेंगे। इसके पश्चात मोदी शौर्य स्मारक का लोकर्पण करेंगे।
क्या है खासियत?
- शहीदों के सम्मान में बने शौर्य स्मारक की लागत 41 करोड़ रुपये है।
- ये स्मारक भोपाल के अरेरा हिल्स पर बना है।
- ये स्मारक 21.67 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।
- आखिर भारतीय इतना सोना क्यों खरीदते हैं?
उम्मीद है इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान, देश के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और सेना की तीनों सेवाओं के प्रमुख मौजूद होंगे। इस ग्रैंड कार्यक्रम के लिए आज भोपाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
PM to visit Bhopal this evening; will inaugurate a war memorial "Shaurya Samarak" & address ex-servicemen in Shaurya Samman Sabha pic.twitter.com/oAR89QISOl
— ANI (@ANI_news) 14 October 2016













Click it and Unblock the Notifications