पीएम मोदी की अहम बैठक, नाइट्रोजन प्लांट से ऑक्सीजन तैयार करने की ली जानकारी
कोरोना संकट में ऑक्सीजन सप्लाई पर पीएम मोदी ने की बैठक, दिए कई अहम निर्देश
नई दिल्ली, 2 मई: देश में जारी कोरोना संकट ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की किल्लत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समीक्षा बैठक की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि पीएम मोदी ने ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर विशेषज्ञों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए नाइट्रोजन संयंत्रों को ऑक्सीजन संयंत्रों में बदलने की प्रगति की समीक्षा की, ताकि महामारी के इस वक्त में ऑकसीजन की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

बताया गया है कि सरकार ने 14 उद्योगों की पहचान की गई है, जहां ऑक्सीजन उत्पादन के लिए संयंत्रों को बदलने की प्रक्रिया चल रही है। अभी और भी नाइट्रोजन संयंत्रों की पहचान की जाएगी। बैठक में तय किया गया कि सरकार गैसीय ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाइयों की पहचान करेगी और आसपास ऑक्सीजन बिस्तरों की सुविधा के साथ अस्थायी कोविड केयर सेंटर स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री मोदी हाल के दिनों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर कई बैठकें कर चुके हैं। अप्रैल में भी उन्होंने बैठकें की थीं।
बता दें कि कोरोना के मामले देश में लगातार रिकॉर्ड संख्या में सामने आ रहे हैं। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3.92 लाख नए केस सामने आए हैं, वहीं इस दौरान 3689 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। अब देशभर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 1,95,57,457 हो गई है। देश में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 2,15,542 के पार हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव केस अब 33,49,644 हो गए हैं।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications