NHRC स्थापना दिवस: पीएम मोदी बोले- कुछ लोग राजनीतिक चश्मे से करते हैं मानवाधिकारों की बात
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission, NHRC) के 28वें स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी 28वें एनएचआरसी स्थापना दिवस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मानवाधिकार केवल अधिकारों के बारे में नहीं बल्कि कर्तव्यों के बारे में भी होना चाहिए। दोनों पर अलग-अलग नहीं बल्कि एक साथ चर्चा होनी चाहिए। अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता के अलावा, प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
Recommended Video
इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को एक ही तरह की घटी घटनाओं में से किसी एक में मानवाधिकारों का उल्लंघन दिखाई देता है, लेकिन इसी तरह की दूसरी घटनाओं में उनको ऐसा नहीं लगता। मोदी ने इशारों ही इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक चश्मे से देखे जाने पर मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है। चयनात्मक व्यवहार लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। वे चयनात्मक व्यवहार के माध्यम से देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं।
वहीं महिला सुरक्षा की बात करते हुए मोदी ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए 700 से अधिक जिलों में वन-स्टॉप सेंटर स्थापित किए गए हैं, जो उन्हें चिकित्सा, पुलिस, मानसिक परामर्श और कानूनी सहायता प्रदान करते हैं। 650 से अधिक फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए गए हैं और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के लिए मौत की सजा का प्रावधान पेश किया गया है।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में खुले में शौच मुक्त भारत अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि जो गरीब कभी शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर था, उब गरीब को जब शौचालय मिलता है, तो उसे प्रतिष्ठा भी मिलती है। जो गरीब कभी बैंक के भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था उस गरीब का जब जनधन अकाउंट खुलता है, तो उसमें हौसला आता है, उसकी प्रतिष्ठा बढ़ती है।
तीन तलाक कानून के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दशकों से मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक के खिलाफ कानून की मांग कर रही थीं। हमने ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनाकर, मुस्लिम महिलाओं को नया अधिकार दिया है। साथ ही कहा कि भारत ने इसी कोरोना काल में गरीबों, असहायों, बुजुर्गों को सीधे उनके खाते में आर्थिक सहायता दी है। प्रवासी श्रमिकों के लिए 'वन नेशन वन राशन कार्ड' की सुविधा भी शुरू की गई है, ताकि वो देश में कहीं भी जाएं, उन्हें राशन के लिए भटकना न पड़े।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications