पीएम मोदी ने क्यों आईएससी टॉपर को ट्विटर पर कहा शुक्रिया, जानिये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएससी टॉपर साक्षी प्रद्युम्न का शुक्रिया अदा किया है। टॉपर साक्षी ने पीएम को चिट्ठी लिख उनकी किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' के लिए आभार व्यक्त किया था, जिसके जवाब में पीएम ने साक्षी को धन्यवाद दिया है।
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईएससी टॉपर साक्षी प्रद्युम्न का शुक्रिया अदा किया है। टॉपर साक्षी ने पीएम को चिट्ठी लिख उनकी किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' के लिए आभार व्यक्त किया था, जिसके जवाब में पीएम ने साक्षी को धन्यवाद दिया है। साक्षी ने अपनी चिट्ठी में प्रधानमंत्री को किताब के लिए शुक्रिया कहा था और बताया था कि इस किताब से उन्हें परीक्षाओं में काफी मदद मिली। साक्षी ने अपने शानदार रिजल्ट का श्रेय पीएम की किताब को दिया।

आईएससी की परीक्षाओं में बोर्ड में टॉप करने वाले साक्षी प्रद्युम्न ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें एक चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने लिखा था, 'मुझे 12वीं बोर्ड परीक्षाओं से पहले ही एग्जाम वॉरियर्स गिफ्ट में मिली। ये किताब काफी खास थी। इसमें ध्यान लगाने, स्ट्रेस दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कई मंत्र थे। आपके इन मंत्रों से मुझे अपना बेस्ट देने में मदद मिली।' उन्होंने आगे किताब की बात लिखते हुए कहा कि 'हमें वॉरियर होना चाहिए, वरियर नहीं'।
ये भी पढ़ें: हंगामे की बारिश में कैसे पार लगे सरकार की नैया?
साक्षी ने आगे लिखा, 'आपके प्यार और दुआ से मैंने आईएससी बोर्ड परीक्षाओं में 99.5 फीसदी अंक हासिल किए।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साक्षी की ये चिट्ठी ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्हें शुक्रिया कहा। पीएम ने लिखा, 'इस खत के लिए शुक्रिया साक्षी। मुझे खुशी है कि 'एग्जाम वॉरियर' ने तुम्हें तैयारी करने में मदद की। मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं।' साक्षी प्रद्युम्न ने बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी कि पीएम उन्हें चिट्ठी का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि ये उनके लिए किसी सरप्राइज के जैसे था।
ये भी पढ़ें: मॉनसून सत्र में सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार: पीएम मोदी
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण!











Click it and Unblock the Notifications