मॉनसून सत्र में सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार: पीएम मोदी
18 दिनों तक चलने वाला संसद का मॉनसून सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस सत्र में देशहित के कई मसलों पर निर्णय होना जरूरी है।
नई दिल्ली। 18 दिनों तक चलने वाला संसद का मॉनसून सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस सत्र में देशहित के कई मसलों पर निर्णय होना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि वो आशा करते हैं कि सभी राजनीतिक दल सदन के समय का सर्वाधिक उपयोग सदन और देशहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सदन के अंदर सरकार को सभी दलों का सहयोग मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशहित में संसद का सुचारू रूप से चलना जरूरी है। मॉनसून सत्र में कोई भी दल, किसी भी विषय पर चर्चा करना चाहता है तो सरकार इसके लिए तैयार है।

इससे पहले मंगलवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि बैठक सकारात्मक रही और सभी दल संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने को लेकर एकमत हैं। अनंत कुमार ने बताया कि मॉनसून सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से चले, इसके लिए पीएम मोदी ने बैठक में विपक्ष से सहयोग की मांग की। बैठक का मकसद सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव के मुद्दों पर आम सहमति बनाना रहा।
वहीं, मंगलवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा कि सरकार महिला आरक्षण बिल सदन में लेकर आए, कांग्रेस इसका समर्थन करेगी। इस चिट्ठी को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि हम महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हैं लेकिन कांग्रेस सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षण तक ही सीमित क्यों है। कांग्रेस ट्रिपल तलाक और हलाला जैसे मुद्दों पर क्यों नहीं बोलती। कांग्रेस को इन मुद्दों पर भी अपना रुख साफ करना चाहिए।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications