PM Modi: 'पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते', PM मोदी की पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी, जानें मतलब?
PM Modi Warning Pakistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई की रात 8 बजे देश को संबोधित किया। यह भाषण 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और भारत-पाकिस्तान के बीच 51 घंटे पहले हुए युद्ध विराम के बाद आया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान में घुसकर 100 से ज्यादा खूंखार आतंकियों को ढेर किया गया।
संबोधन में पीएम मोदी के चेहरे पर आतंकवाद को लेकर गुस्सा साफ नजर आया। पीएम मोदी ने कहा कि अब 'न्यूक्लियर ब्लैकमेल' नहीं चलेगा। आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कई बड़ी चेतावनियां दीं। इसमें सबसे बड़ी थी- 'पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते'। आखिर क्या है इसका मतलब? आइए जानते हैं...

पीएम मोदी ने कहा कि 'टेरर, टॉक और ट्रेड' एक साथ नहीं चल सकते और न पानी और खून एक साथ बह सकते। मतलब साफ है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति जल्द नहीं सुधरेगी। पीएम मोदी की इस चेतावनी का संदर्भ भारत द्वारा हाल ही में लिए गए पाकिस्तान के विरूध 5 बड़े फैसलों की ओर इशारा करता है, जिसमें खास तौर पर सिंधु जल संधि समझौता निलंबन है।
पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ 'टेरर, टॉक और ट्रेड' एक साथ नहीं चल सकता। यानी पाकिस्तान के साथ व्यापार युद्ध अभी जारी रहेगा। दोनों देशों के बीच मतभेद व्यापारिक पर स्तर पर और प्रभावित करेंगे। आखिर क्या थे वो 5 बड़े फैसले, जो सीजफायर के बाद भी बरकरार?
पाकिस्तान पर भारत के 5 सख्त फैसले (सीजफायर के बाद भी लागू)
1. सिंधु जल संधि निलंबित
1960 की सिंधु जल संधि, जो पाकिस्तान को नदियों का पानी देती है, स्थगित कर दी गई है। अब यह सुविधा पाकिस्तान को तभी मिलेगी जब वह आतंकवाद का समर्थन बंद करेगा।
2. अटारी-वाघा बॉर्डर बंद
अटारी-वाघा सीमा क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है। वैध दस्तावेजों वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 1 मई से पहले भारत छोड़ने का आदेश दिया गया।
3. SAARC वीजा स्कीम खत्म
SAARC वीजा छूट योजना (SVES) के तहत अब कोई पाकिस्तानी भारत नहीं आ सकेगा। पहले से आए लोगों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा।
4. पाकिस्तानी डिप्लोमैट्स को निकाला गया
- दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा सलाहकार को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित किया गया है।
- भारत भी इस्लामाबाद से अपने सैन्य अधिकारियों को वापस बुला रहा है।
5. राजनयिक स्टाफ में कटौती
दोनों देशों ने अपने उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 करने का फैसला लिया है। यह कटौती 1 मई 2025 से लागू होगी।
Modi Doctrine 2.0 - अब आतंकवाद को नहीं, जवाब को बढ़ावा
PM मोदी का संदेश साफ है- 'अब आतंकवाद को सिर्फ बयान नहीं, ठोस जवाब मिलेगा। टेरर, टॉक और ट्रेड - अब तीनों साथ नहीं चल सकते।'












Click it and Unblock the Notifications