Delhi Power Cut: सावधान दिल्ली! विकेंड पर द्वारका समेत कई इलाकों में पॉवर कट, चेक करें अपने एरिया का हाल

Delhi Power Cut News: राजधानी दिल्ली में 6 जून 2026 को कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती (Power Cut) की जाएगी। बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने रखरखाव, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट और अन्य तकनीकी कार्यों के चलते विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी बिजली शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है।

कंपनी के अनुसार, यह बिजली कटौती नेटवर्क को मजबूत बनाने, ट्रांसफॉर्मर और आरएमयू (RMU) के रखरखाव तथा नई बिजली लाइनों के निर्माण जैसे कार्यों के लिए की जा रही है।

delhi-power-cut-6-june-brpl-outage

ऐसे में प्रभावित इलाकों के लोगों को पहले से तैयारी करने और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज रखने की सलाह दी गई है।

BESE लिस्ट में किन इलाकों में रहेगा पॉवर कट

6 जून 2026 को दिल्ली के कई हिस्सों में बिजली कटौती होगी। बीआरपीएल (BRPL) ने नेटवर्क के काम के लिए यह फैसला लिया है। इन इलाकों में निर्धारित समय के दौरान बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। हम आपको इन इलाकों और समय की सूची नीचे दे रहे हैं।

डिवीज़न समय कारण क्षेत्र
जनकपुरी 11:06-13:06 नेटवर्क सुधार पॉकेट जी, हरि नगर, जनकपुरी
खानपुर 11:00-13:00 आरएमयू रखरखाव देवली गांव, नई बस्ती, संगम विहार
नांगलोई 11:00-14:00 ट्रांसफार्मर सुधार जय विहार फेस 1, फेज 3
नांगलोई 11:00-14:00 ट्रांसफार्मर सुधार ब्लॉक G, उदय विहार 2, अध्यापक नगर
सरिता विहार 10:40-14:40 आरएमयू रखरखाव गौतमपुरी आवास, बदरपुर
मोहन गार्डन 10:00-12:00 नेटवर्क सुधार ब्लॉक K 6, ज़ैलदार एनक्लेव, हस्तसाल
जाफरपुर 10:00-12:00 ट्रांसफार्मर रखरखाव विनोद एन्क्लेव, सीआरपीएफ कॉलोनी, झरोदा कलां
जनकपुरी 10:00-12:00 नेटवर्क सुधार मानक विहार, तिहाड़ गांव
साकेत 10:00-11:00 आरएमयू गैस प्रेशर पॉकेट सी, फेस 1, शेख सराय
मोहन गार्डन 10:00-12:00 नेटवर्क सुधार राजापुर खुर्द
मुंडका 09:00-11:00 ट्रांसफार्मर बदलाव लक्ष्मी पार्क कॉलोनी, कमरुद्दीन नगर
मुंडका 09:00-11:00 एलटी केबल काम ब्लॉक 4 ABC, नांगलोई एक्सटेंशन
पालम 08:00-09:30 एलटी केबल काम ब्लॉक E, सीतापुरी पार्ट 1
निज़ामुद्दीन 08:00-10:00 आरएमयू रखरखाव डिफेंस कॉलोनी, भोगल, जंगपुरा

स्थानीय लोग कृपया समय का ध्यान रखें। बिजली कंपनी का कहना है कि यह काम जरूरी है। काम पूरा होते ही बिजली बहाल कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बीएसईएस (BSES) के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Power Cut होने पर क्या करें? BRPL ने क्या सलाह दी

बीआरपीएल ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें तथा लिफ्ट और अन्य विद्युत उपकरणों के उपयोग को लेकर सावधानी बरतें।

Delhi LPG Price Today: दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के ताजा दाम जारी, आज कितना है घरेलू से कमर्शियल गैस के रेट
Delhi LPG Price Today: दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के ताजा दाम जारी, आज कितना है घरेलू से कमर्शियल गैस के रेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+