कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी 16 और 17 जून को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सीएम के साथ बातचीत करेंगे
कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी 16 जून को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सीएम के साथ बातचीत करेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में फैली कोरोना महामारी के बीच 16 और 17 जून को 21 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के सीएम के साथ बातचीत करेंगे। हर बार की तरह पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए इन सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।

बता दें 16- 17 जून को पीएम मुख्यमंत्रियों से कोरोना महामारी को लेकर चर्चा करेंगे। 16 जून को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और प्रशासकों से पीएम मोदी बात करेंगे। पंजाब, असम ,केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, नागालैंड, मेघायल, पुडुचेरी, सिक्किम अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से चर्चा होगी। चंडीगढ़, लद्दाख, दादरा नगर हवेली, अंडमान निकोबर, दमन दीव और लक्षद्वीप आदि से भी बात करेंगे। 17 जून को 15 राज्यों के सीएम या प्रशासकों से पीएम मोदी की बातचीत होगी। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, ओडिशा आदि से चर्चा करेंगे।
बता दें इससे पहले भी पीएम मोदी कोरोना संकट के बीच कई बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर चुके हैं। हालांकि तब चर्चा कोरोना की हालात के साथ-साथ लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर भी हुई थी। लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा देश को अनलॉक किए जाने के बाद पीएम पहली बार विभिन्न राज्यों के सीएम से वार्ता कर रहे हैं। इस बार कोरोना के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण पाने पर चर्चा होने की बात का अनुमान लगाया जा रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications