Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

COVID-19: यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 536 नए मामले, प्रदेश में बढ़ा रिकवरी रेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 536 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 4642 है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अभी तक 7609 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद अपने घर लौट चुके हैं। हमारा रिकवरी रेट 60.31 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 15607 सैंपल टेस्ट किए गए। कल 5-5 सैंपल के 1148 पूल लगाए गए। 10-10 सैंपल के 90 पूल लगाए गए। जून के अंत तक 20 हजार टेस्ट प्रतिदिन क्षमता का लक्ष्य रखा गया है। अब तक प्रदेश में 4 लाख 19 हजार 994 सैंपल विभिन्न प्रयोगशालाओं में टेस्ट किए गए हैं।

uttar pradesh coronavirus patients recovery rate increased

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि हमारी टेस्टिंग क्षमता 15,700 प्रतिदिन हो गई है, इसलिए हमने रैंडम सैंपलिंग शुरू की। हमने 18 जनपदों में ग्रामीण क्षेत्रों में 8 हजार से ज्यादा सैंपल लिए गए, लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं आया। इसलिए कम्युनिटी ट्रांसमिशन की कोई बात नहीं है। जो ज्यादा आबादी वाले नगर निगम हैं या जहां पर ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहां भी हम रैंडम सैंपलिंग शुरू करने जा रहे हैं।

Recommended Video

    COVID-19 Update: सर्दी-खांसी से पहले Corona के ये हो सकते हैं Symptoms | वनइंडिया हिंदी

    अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अब तक 1643 ट्रेनें प्रदेश में आ चुकी हैं, आज एक ट्रेन तमिलनाडु से गोरखपुर पहुंच रही है। भट्ठा श्रमिकों की विशेष व्यवस्था रेलवे के साथ और भट्ठा संघ के साथ कर दी गई है और उन्हें सकुशल घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया। प्रदेश के हर विभाग में जहां निर्माण की योजनाएं हैं जहां हमारे श्रमिक और कामगार काम कर सकते हैं उनको आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने बैठक ली। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी कमिश्नर को बहुत ही स्पष्ट और सख्त हिदायत दी हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+