बजरंग दल बैन के चुनावी वादे पर पीएम मोदी ने घेरा तो भड़के कांग्रेस नेता, कहा- हनुमान भक्त हुए आहत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पीएम मोदी ने बजरंग दल के बैन के वादे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। अब कांग्रेस ने बीजेपी को घेरने का प्रयास किया है।

Randeep Surjewala

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस (Congress) के मैनिफेस्टो में बजरंग दल पर प्रतिबंध के वादे से सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव धार्मिक मुद्दों पर दोनों राष्ट्रीय दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग खुलकर सामाने आ रही है। पीएम मोदी (PM Modi) कांग्रेस को बजरंग दल (Bajarang Dal) बैन करने के वादे पर जमकर घेरा। उन्होंने का बजरंग बली को ताले में बंद करने की बात की जा रही है। जिस पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने पलटवार किया है।

मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हनुमान श्रद्धा और पवित्रता, सेवा और बलिदान के प्रतीक हैं। भगवान की तुलना किसी व्यक्ति या संगठन के रूप में करना उनका अपमान होगा। सुरजेवाला ने कहा कि पीएम बजरंग दल की तुलना हनुमान जी से करके लाखों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: 'मोदी ही नहीं...', राहुल गांधी ने अब क्‍यों बोला ऐसा?

सुरजेवाला ने आगे कहा, "भगवान हनुमान की तुलना बजरंग दल से करने के लिए प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। लाखों हनुमान भक्त पूरी मजबूती से इसका मुकाबला करेंगे। कन्नड़ लोग 40% भ्रमासुर दहन के लिए तैयार हैं!"

कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी के निशाने पर लेते हुए मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर पर बात की। सुरजेवाला ने कहा, "प्रधानमंत्री और कंपनी ने घोटाले से ग्रस्त 40 प्रतिशत भाजपा सरकार के बारे में बात करने से इनकार कर दिया और चुनाव का ध्रुवीकरण करने के लिए केवल बेकार बहाने की तलाश कर रहे हैं। मोदी जी और भाजपा के लिए, प्रत्येक चुनाव भ्रष्टाचार, कमरतोड़ महंगाई, बेतहाशा बेरोजगारी, धन की बदसूरत और अस्वीकार्य एकाग्रता और नफरत के सर्वव्यापी माहौल के बुनियादी मुद्दों का जवाब देने के बजाय धर्म के आधार पर विभाजन के बारे में है।"

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने PM Modi को 91 गालियों पर क्या कहा ? | Congress | Amit Shah | BJP | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस ने कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करने का ऐलान किया। इस पर बजरंग दल ने विरोध जताया। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को जलाकर आक्रोशित लोगों ने अपना विरोध प्रकट किया।

    यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: स्टार प्रचारक और राजनैतिक पार्टियां भाषा पर रखें संयम, चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+