Karnataka Election 2023: स्टार प्रचारक और राजनैतिक पार्टियां भाषा पर रखें संयम, चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों और पार्टियों द्वारा भाषा मर्यादा उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

कर्नाटक विधानसभा के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां प्रचार प्रसार में जोरों से लगी हुई हैं। इसके चलते कई विवादित बयान और भड़काऊ परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए चुनाव आयोग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। साथ ही प्रचार के गिरते स्तर को देखते हुए पार्टियों से संयम बरतने की बात कही है।
निर्वाचन आयोग ने अपनी जारी एडवाइजरी में कहा कि कई दलों से भड़काऊ बयानबाजी को लेकर शिकायतें की गई हैं। इसके ध्यान में रखते हुए चुनाव निर्वाचन आयोग ने स्टार प्रचारकों से प्रचार के दौरान अपनी शब्दावली और भाषा पर संयम रखने की हिदायत दी है जिससे राज्य में चुनावी माहौल की स्थिति खराब न हो।
निर्वाचन आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारी को जारी एडवाइजरी का पालन और इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप तक बता दिया था। इस पर बीजेपी ने कड़ा रुख अपनाया था।
वहीं, बीजेपी नेता बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सोनिया गांधी को विषकन्या बताया। इन शब्दों के इस्तेमाल से चुनावी गरिमा को ठेस पहुंचती है। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को चुनाव होना है। एक चरण में होने वाले इस मतदान के नतीजे 13 मई को सामने आएंगे। वहीं, कर्नाटक में चुनाव के लिए बीजेपी कांग्रेस और जेडीएस में त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications