Karnataka Election 2023: 'मोदी ही नहीं...', राहुल गांधी ने अब क्यों बोला ऐसा?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चिक्कमगलुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही कर्नाटक चुनाव में पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, ऐसे में राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अंतिम चरण में और तेज और आक्रामक हो चुका है। 10 मई को चुनाव के लिए मतदान होगा और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चिक्कमगलुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा नेताओं पर हमला बोला वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार में क्या बोलना चाहिए ये तक राय दे डाली है।
वह सिर्फ अपने बारे में बोलते हैं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा हम जनसभाओं के दौरान अपने सभी नेताओं का नाम लेते हैं लेकिन पीएम मोदी कभी किसी नेता का नाम नहीं लेते हैं, वह कभी भी सीएम बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा के बारे में एक भी शब्द नहीं बोलते हैं, वह सिर्फ अपने बारे में बोलते हैं।
भाजपा की ये सरकार चोरी की सरकार है
इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा भाजपा की यह सरकार चोरी की सरकार है। भाजपा ने 3 साल पहले लोकतंत्र को नष्ट कर इसे चुरा लिया । पीएम मोदी इस सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं? उन्हें बताना चाहिए कि कर्नाटक में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए हैं।
राहुल गांधी ने बताया कि पीएम को चुनाव प्रचार में क्या बोलना चाहिए?
राहुल गांधी ने बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां आकर कहा कि कांग्रेस ने उन पर 91 बार हमला किया। वह कर्नाटक के बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम को सलाह देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि भाजपा सरकार क्या करेगी। मोदी ही नहीं इस दुनिया में और भी लोग हैं। उन्हें अपनी पार्टी के अन्य नेताओं, युवाओं और महिलाओं के बारे में बोलना चाहिए।
#WATCH | PM Modi came here and said that Congress attacked him 91 times. He is not saying anything about Karnataka. He should tell what the BJP govt will do. Not only Modi but there are also other people in this world. He should speak about other leaders of his party, youth &… pic.twitter.com/FnXYZ1Wiew
— ANI (@ANI) May 2, 2023












Click it and Unblock the Notifications