PM मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क में की हाथी-जीप सफारी, 18000 करोड़ की परियोजनाओं का रखेंगे आधारशिला
PM M modi in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शनिवार को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। पीएम मोदी ने काजीरंगा उद्यान में हाथी की सफारी भी की।
उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत पार्क के भीतर सेंट्रल कोहोरा रेंज के मिहिमुख क्षेत्र में एक हाथी की सफारी से की। उसके बाद उसी आसपास एक जीप सफारी से शुरू हुई। प्रधानमंत्री के साथ पार्क निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी मौजूद रहे।

आज दोपहर वह जोरहाट में प्रसिद्ध अहोम जनरल लाचित बरफुकन के सम्मान में 125 फीट ऊंची 'स्टैच्यू ऑफ वेलोर' का अनावरण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री उद्घाटन करने के लिए जोरहाट जिले में स्थित मेलेंग मेटेली पोथार जाएंगे। करीब 18 हजार करोड़ की कई केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी मोदी 8 से 10 मार्च तक असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी 8 मार्च से असम के दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह लगभग 05:45 बजे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। इसके बाद सुबह 10:30 बजे ईटानगर में 'विकसित भारत विकसित नॉर्थ ईस्ट' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
Recommended Video
इस कार्यक्रम के दौरान वह सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे। करीब 10 हजार करोड़ की अनुमानित लागत वाली उन्नति योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त वह मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में लगभग 55600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद करीब 12:15 बजे प्रधानमंत्री सम्मानित अहोम जनरल लाचित बोरफुकन की प्रभावशाली प्रतिमा का अनावरण करने के लिए जोरहाट पहुंचेंगे। वह जोरहाट में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। असम में 17500 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने दिया LPG सिलेंडर पर 100 रुपए छूट का तोहफा, सीएम योगी ने जताया आभार












Click it and Unblock the Notifications