पीएम मोदी ने दिया LPG सिलेंडर पर 100 रुपए छूट का तोहफा, सीएम योगी ने जताया आभार
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर पर 100 रुपए की छूट का तोहफा दिया है। पीएम मोदी के इस फैसले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा आज 'महिला दिवस' के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹100 की छूट का निर्णय करोड़ों परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ ही मातृशक्ति को धुंए और प्रदूषण से मुक्ति दिलाकर स्वस्थ व खुशहाल जीवन प्रदान करेगा।

मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण को संरक्षित करते इस लोक-कल्याणकारी सौगात के लिए प्रदेश वासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी!
इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी देने का ऐलान किया था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
बता दें कि इससे पहले मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के तहत हर एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी राहत को एक साल और बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगाई थी। हर सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी मिलती है। लेकिन सरकार ने अब इसे 100 रुपए और सस्ता कर दिया है। बता दें कि 14 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपए है। वहीं उज्जवला योजना के तकरीबन 10 लाख लाभार्थियों को हर वर्ष 12 सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications