Operation Sindoor पर PM Modi सदन में खूब गरजे, लेकिन 5 राफेल गिरे या नहीं इस पर नहीं दिया जवाब
PM Modi On Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कांग्रेस और विपक्ष के आरोपों को धाराशायी कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले पहलगाम के पीड़ितों के जख्मों पर तेजाब छिड़क रहे हैं। पीएम ने अमेरिका के दबाव में सीजफायर के ऐलान के दावों को भी नकारते हुए कहा कि 9 मई की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने का प्रयास किया, लेकिन मेरी मीटिंग सेना के साथ चल रही थी। हालांकि, पीएम ने राफेल को मार गिराने के दावों पर जवाब नहीं दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने खास तौर पर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का रिमोट पाकिस्तान से चलता है। उन्होंने यह भी कहा कि दुख की बात है कि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर जब पूरा देश एकजुट था और पूरी दुनिया से समर्थन मिला, तब अपने देश के विपक्षी दलों ने इस पर सवाल उठाने का काम किया है।

PM Modi ने राफेल गिराए जाने के दावों का नहीं दिया जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने से लेकर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की गलतियों का जिक्र किया। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके छिछोरेपन ने पूरे देश का मनोबल गिराया है। कांग्रेस पर शायराना अंदाज में तंज करते हुए कविता भी सुनाई। अमेरिका या किसी भी विदेशी शक्ति के दबाव से इनकार किया। हालांकि, इन सबके बावजूद उन्होंने राफेल गिराए जाने के दावों पर कोई जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर जारी है या खत्म हो गया? अब खुद PM मोदी ने संसद में बताया सच, पाकिस्तान को फिर से चेताया
कांग्रेस सांसदों ने राफेल गिराए जाने के दावों पर मांगा था जवाब
दरअसल कुछ विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के 5 राफेल मार गिराए। लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने भी पूछा था कि देश के सामने पूरी सच्चाई आनी चाहिए। केंद्र सरकार बताए कि इस ऑपरेशन में भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों को कितना नुकसान हुआ है? भारत के कितने फाइटर जेट्स और राफेल की क्षति हुई और हमारे कितने सैनिक शहीद हुए हैं।
पंजाब के अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजाला ने भी राफेल गिराए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा था कि भारत सरकार 35 राफेल जेट्स की परेड करवा दे, ताकि देश के सामने सच्चाई आ सके। हालांकि, पीएम मोदी ने अपने भाषण में इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: 'हम गोली का जवाब गोले से देंगे,' ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी का बड़ा खुलासा, बताया अमेरिका से क्या हुई बातचीत












Click it and Unblock the Notifications