लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें किया याद, लोगों से की ये अपील
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा लाल बहादुर शास्त्री जी को पूरे भारत में उनकी सादगी के लिए पसंद किया जाता है। लाल बहादुर शास्त्री को उनकी निर्णय लेने की क्षमता के लिए भी याद किया जाता है। देश में जब मुश्किल समस्या थी तो उनका सख्त नेतृत्व इतिहास में याद किया जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।
Recommended Video

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय की गैलरी की तस्वीरों को शेयर किया है। पीएम मोदी ने लिखा दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में लाल बहादुर शास्त्री जी की बतौर प्रधानमंत्री यात्रा और उपलब्धियों को दर्शाया गया है। आप लोग जरूर इस म्यूजियम को देखने के लिए जाएं।
पीएम मोदी ने अपने पुराने भाषण का वीडियो शेयर किया, जिसमे वह कहते हैं कि लाल बहादुर शास्त्री खादी के पुराने या कटे-फटे वस्त्रों को इसलिए रखते थे क्योंकि इसमे लोगों का परिश्रम छिपा है, वह कहते थे ये सब खादी के कपड़े बड़ी मेहनत से बना है, इसका एक-एक सूत काम आना चाहिए। देश से लगाव, देशवासियों से प्रेम की यह भावना छोटे से कद काठी वाले इस महामानव के रग-रग में रची बसी थी। एक लाल बहादुर शास्ती आए, जय जवान, जय किसान का नारा दिया
पीएम मोदी ने कहा शास्त्री जी का नाम आते ही हम भारतवासियों के मन में एक असीम श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है, उनका सौम्य व्यक्तित्व देशवासियों को सदा ही गर्व से भर देता है। वह बाहर से बेहद विनम्र थे, लेकिन भीतर से चट्टान की तरह दृढ़ निश्चयी थे। जय जवान, जय किसान का उनका यह नारा उनके इसी निश्चय को दर्शाता है। उन्होंने देश के जवानों और किसानों को सफलता के मंच पर जीत का पताका फहराने का संदेश दिया।
-
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications