पीएम मोदी ने गोरखपुर में रखी एम्स की आधारशीला, जानिए खास बातें
गोरखपुर। यूपी चुनाव के पहले राज्यवासियों को पीएम मोदी और भाजपा की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। आज पीएम मोदी ने यहां एम्स और खाद कारखाने का शिलान्यास करके जनपदवासियों और स्टेट वालों को मुस्कुराने का मौका दिया है।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने राज्य के विकास की बातें की और कहा कि गोरखपुर के हर घर में पीएनजी पहुंचेगी।
आईये जानते हैं उनके भाषण की खास बातें..
- पीएम मोदी ने कहा कि गोरखपुर के हर घर में पीएनजी पहुंचेगी।
- सपा सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी मे कहा कि परिवारवाद के चक्कर में राज्य में विकास नहीं हो रहा है।
- पीएम मोदी ने खुद को बनारस से चुने जाने के लिए यूपी की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद।
- मोदी ने कहा कि आप लोगों ने मजबूत और जागरूक सांसदों को चुनकर भेजा है, जो दिन रात काम कर रहे हैं, कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
- मोदी ने कहा कि लखनऊ को दौड़ने वाली सरकार चाहिए, क्योंकि मैं तो सीढ़ियां भी तेजी से चढ़ता हूं।
- यहां के किसानों के साथ काफी अन्याय हुआ है जो कि अब आगे नहीं होने दिया जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications