मोदी और विराट के जरिये भारत में कंदील ने बटोरी थीं सुर्खियां
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर पाकिस्तान से आ रही है जहां के मुल्तान में विवादित पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या कर दी गई है। ऐसी खबर है कि कंदील को उसके भाई ने गोली मारी है तो कुछ मीडिया सूत्रों के मुताबिक कंदील को उसके भाई ने गला घोंटकर मारा है। फिलहाल अभी उसका भाई फरार है, पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।
वैसे तो कंदील बलोच इंटरनेट की विवादित सेलिब्रेटी थीं लेकिन भारतीय मीडिया में वो हाईलाइट में तब आयीं जब उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी का ट्विटर पर चाय वाला कहकर मजाक उड़ाया था। हालांकि जब उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात के लिए आड़े हाथों लिया था तो उन्होंने माफी मांग ली थी।
लेकिन इसके बाद को कंदील ने हद ही कर दी। एशिया कप और टी20 विश्वकप के दौरान उन्होंने क्रिकेटर्स को लेकर ट्वीट करने शुरू कर दिये। पहले तो वो अपने देश के कप्तान शाहिद अफरीदी को लेकर अश्लील कमेंट करने लगींं थींं लेकिन जब दोनों जगह पाकिस्तान को भारत के हाथों शिकस्त मिली तो उन्होंने कैप्टन धोनी और विराट कोहली को लेकर ट्वीट करने शुरू कर दिये।
उन्होंने तो ट्विटर पर विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज भी किया था और कहा था कि वो अनुष्का शर्मा को छोड़ दें। यही नहीं उन्होंने इंडिया की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए काफी अश्लील डांस का वीडियो भी ट्विटर पर अपलोड किया था।
अभी पिछले दिनों उनकी एक सेल्फी पाकिस्तानी इमाम के साथ वायरल हुई थी और खबर आयी थी कि उन्होंने दो शादियां की हुई है जिससे उनके और उनके परिवार के बीच में तनाव चल रहा है। फौरी तौर पर उनकी हत्या के पीछे यही कारण बताये जा रहे हैं, पाक मीडिया ने आशंका जताई है कि कंदील के बिंदासपन और अश्लीलता से नाराज होकर ही उनके भाई ने उनकी हत्या कर दी।
-
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?













Click it and Unblock the Notifications