Destination Weddings: PM मोदी ने बताया भारत में कहा करें डेस्टिनेशन वेडिंग, विदेशों में शादी न करने की अपील
Destination Weddings: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील का असर अब भारत के वेडिंग इंडस्ट्री में भी दिखाई देने लगा है। रविवार को पीएम मोदी ने लोगों से अनावश्यक विदेशी खर्च कम करने की बात कही थी। उन्होंने खास तौर पर कम से कम एक साल तक जरूरत से ज्यादा विदेश यात्रा और सोने की अत्यधिक खरीद से बचने की अपील की थी। इसके बाद पीएम मोदी ने अब सीधे तौर पर डेस्टिनेशन वेडिंग्स से बचने की सलाह देते हुए, देश में कहां से शादी कर सकते हैं इस भी फोकस किया है।
दरअसल लोग आजकल उस चलन का हिस्सा बन गए हैं जिसमें विदेशों में जाकर आलीशान शादी करते हैं। इस पर लोग लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। इसके लिए पीएम मोदी ने लोगों से सीधे अपील करते हुए कहा कि गुजरात की स्टेच्यु ऑफ यूनिटी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक बेहतर विकल्प है। आप यहां से भी शादी कर सकते हैं जिससे देश का पैसा देश में ही रहेगा। इस भाषण में उनका इशारा विदेशों में होने वाली महंगी शादियों की तरफ भी था, जहां भारतीय परिवार बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करते हैं।

एक दिन में बदली लोगों की मांग
प्रधानमंत्री की इस अपील का असर अब धीरे-धीरे कपल्स और वेडिंग प्लानर्स के फैसलों में दिखने लगा है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि अब घरेलू डेस्टिनेशन वेडिंग्स को लेकर लोगों की रुचि तेजी से बढ़ रही है।
लोग अब यह सोचने लगे हैं कि जब बॉलीवुड सितारे खुद उदयपुर, गोवा, राजस्थान या केरल जैसे भारतीय लोकेशंस पर शादी कर सकते हैं, तो आम भारतीय परिवार भी देश के अंदर ही शानदार शादी का आयोजन कर सकते हैं।
PM Modi asks school to go online, avoid buying gold, go vocal for local & not use chemical fertilisers amid West Asia war impact. Measures aimed at conserving foreign exchange, fuel pic.twitter.com/uayqSTB2vP
— Sidhant Sibal (@sidhant) May 11, 2026
उत्तराखंड जैसे राज्यों को होगा सीधा फायदा
हाल ही में उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेंडिग कल्चर तेजी से बढ़ा है। देश के अलग-अलग कोने से आकर लोग यहां शादी करना पसंद कर रहे हैं। उत्तराखंड में होने वाली शादियों में स्थानीय लोग हर स्तर पर शामिल होते हैं। होटल, कैटरिंग, ट्रांसपोर्ट, सजावट और छोटे कारोबारियों तक सभी को फायदा मिलता है। अगर देश में ज्यादा शादियां होंगी, तो स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा। पिछले साल के मुकाबले इस साल तकरीबन दोगुनी डेस्टिनेशन वेडिंग उत्तराखंड में अलग-अलग लोकेशन पर हुई हैं।
भारत की वेडिंग इंडस्ट्री में आ सकता है बड़ा बदलाव
एक तरफ सरकार विदेशी मुद्रा बचाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इसका असर अब लोगों की लाइफस्टाइल और शादी जैसे बड़े फैसलों पर भी दिखाई देने लगा है। अगर यही ट्रेंड जारी रहता है, तो आने वाले समय में भारत की घरेलू डेस्टिनेशन वेडिंग इंडस्ट्री को बड़ा फायदा मिल सकता है। इससे न सिर्फ पर्यटन बढ़ेगा बल्कि स्थानीय रोजगार, होटल इंडस्ट्री और छोटे व्यवसायों को भी मजबूती मिलेगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।













Click it and Unblock the Notifications