PM Kisan की 23वीं किस्त से पहले बिहार-यूपी के किसानों को बड़ा झटका, क्यों काटे गए 18 लाख लोगों के नाम?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार जल्द ही अगली किस्त जारी करने का ऐलान कर सकती है, लेकिन इससे पहले कई राज्यों में लाभार्थियों का वेरिफिकेशन तेजी से किया जा रहा है।
जांच के दौरान ऐसे किसानों के नाम हटाए जा रहे हैं जो योजना के नियमों के दायरे में नहीं आते या जिनकी e-KYC और Farmer ID की प्रक्रिया अधूरी है। उत्तर प्रदेश में लाखों किसानों की Farmer ID अभी तक नहीं बनी है, जबकि बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे मामले मिले हैं जहां पति और पत्नी दोनों योजना का फायदा ले रहे थे। सरकार अब सिर्फ सही और पात्र किसानों को ही योजना का लाभ देने की तैयारी में है। ऐसे में किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।

UP में Farmer ID को लेकर सख्ती
केंद्र सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि Farmer ID बनवाना जरूरी होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने राज्यों को समय सीमा के अंदर यह काम पूरा करने के निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में किसानों ने अभी तक Farmer ID नहीं बनवाई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में करीब 2.88 करोड़ किसानों ने पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इनमें से सिर्फ 2.25 करोड़ किसानों ने Farmer ID के लिए आवेदन किया। यानी करीब 21.84 फीसदी किसान अब भी इस प्रक्रिया से बाहर हैं। यूपी से e-KYC न होने की वजह से करीब 16 लाख नाम काट दिए गए हैं। जबकि बिहार से भी 2.45 लाख संदिग्ध किसानों के नाम हटाने की खबर है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त? कहीं आपका नाम लिस्ट से कट तो नहीं गया? ऐसे करें चेक
बिहार में जांच में सामने आए गड़बड़ी के मामले
बिहार में लाभार्थियों की जांच के दौरान कई संदिग्ध मामले सामने आए हैं। यहां करीब 2.45 लाख ऐसे लाभार्थी पाए गए, जिनमें एक ही परिवार के पति और पत्नी दोनों पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे थे। योजना के नियमों के मुताबिक परिवार में सिर्फ एक सदस्य को ही इस योजना का फायदा मिल सकता है। जांच के बाद ऐसे नामों को सूची से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दूसरे राज्यों में भी इसी तरह की जांच चल रही है।
PM Kisan की अगली किस्त से पहले बढ़ी किसानों की टेंशन
सरकार अब योजना में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दे रही है। यही वजह है कि e-KYC, Farmer ID और दस्तावेजों की जांच तेजी से हो रही है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं की है या Farmer ID नहीं बनवाई है, उनकी अगली किस्त रुक सकती है। ऐसे में किसानों को जल्द से जल्द अपने दस्तावेज अपडेट कराने की सलाह दी जा रही है।
ऐसे देखें Beneficiary List में नाम
अगर आपको लगता है कि आपका नाम सूची से हट गया है या नहीं, तो इसे घर बैठे ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इसके लिए किसानों को पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट PM Kisan Portal
पर जाना होगा।
इसके बाद Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें। अब राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरकर Get Report पर क्लिक करें। स्क्रीन पर गांव के सभी लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी।
e-KYC स्टेटस ऐसे करें चेक
किसान अपना e-KYC स्टेटस भी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर जाकर Know Your Status विकल्प चुनना होगा। इसके बाद Registration Number और कैप्चा कोड भरें। फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें। इसके बाद आपके खाते और e-KYC का पूरा स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: पति-पत्नी दोनों को मिलेंगे 23वीं किस्त के पैसे? क्या है पीएम किसान योजना का नियम












Click it and Unblock the Notifications