कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी नए मंत्रियों को बधाई

नई दिल्ली, जुलाई07: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट का बुधवार को विस्तार किया गया। पीएम मोदी की नई टीम के तमाम मंत्री ने राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में शपथ ली। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी समेत 15 मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है। वहीं मीनाक्षी लेखी, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे समेत 28 राज्य मंत्रियों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिली। कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले अपने सहयोगियों को बधाई दी।

Recommended Video

    Modi govt cabinet expansion: टीम मोदी में15 cabinet, 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ | वनइंडिया हिंदी
    cabinet expansion

    पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं आज शपथ लेने वाले सभी सहयोगियों को बधाई देता हूं और उनके मंत्री कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए काम करना जारी रखेंगे।

    वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में आज शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूरी टीम एक विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में प्राण-पण से मोदीजी के दिशा निर्देशन में काम करेगी और विकास की कसौटी पर खरी उतरेगी।

    इधर, गृह मंत्री अमित शाह ने नई टीम को बधाई देते हुए लिखा कि मंत्रिपद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को बधाई। मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल पूर्ण निष्ठा व समपर्ण से सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगा।

    वहीं सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक कल कैबिनेट की बैठक शाम 5 बजे और मंत्रिपरिषद की बैठक शाम 7 बजे होगी। आपको बता दें कि मोदी कैबिनेट के विस्तार में 43 मंत्री पद की शपथ ली है, जिनमें 36 नए और 7 पुराने मंत्री शामिल रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+