30 अप्रैल तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, राज्यों की मांग पर पीएम मोदी ने दिखाई सहमति

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि 15 दिनों के लिए आगे बढ़ाई जा सकती है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 13 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, जिसमें लगभग सभी राज्यों ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पीएम मोदी ने राज्यों के इस सुझाव पर अपनी सहमति दिखाई है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

पीएम मोदी ने इस बात पर दिया जोर

पीएम मोदी ने इस बात पर दिया जोर

बता दें कि पीएम मोदी के साथ बैठक में देश के 13 मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया, इस दौरान दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकार सहित सभी ने पीएम मोदी से लॉकडाउन को बढ़ाने पर जोर दिया है। लॉकडाउन पर पीएम मोदी ने कहा, 'जान है तो जहान है, जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था, तो प्रारम्भ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन बहुत आवश्यक है, देश के अधिकतर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया।'

Recommended Video

    Coronavirus : 30 April तक Lockdown बढ़ा सकते हैं PM Modi, मरीजों की संख्या हुई 7447 | वनइंडिया हिंदी

    जान और जहान दोनों की चिंता करना जरूरी

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'अब भारत के उज्जवल भविष्य, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व को निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा तभी इस संकट से छुटकारा पाया जा सकता है।'

    केंद्र सरकार कर रही है विचार

    सरकारी सूत्रों की मानें तो लॉकडाउन बढाने को लेकर अधिकांश राज्यों के अनुरोध पर केंद्र सरकार लॉकडाउन को 2 सप्ताह के लिए आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। बैठक में पीएम मोदी ने कहा, मैं आपके लिए 24 घंटे सातों दिन उपस्थित हूं, देश के सभी मुख्यमंत्री किसी भी समय मुझे COVID-19 पर अपनी सलाह दे सकते हैं। कोरोना के खिलाफ हमें एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने की जरूरत है।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया ये सुझाव

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया ये सुझाव

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा, लॉकडाउन की समय सीमा राज्य सरकारों को तय करनी चाहिए, तभी कोरोना वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई कारगर साबित होगी।

    यह भी पढ़ें: गुजरात में कोरोना का 'हॉटस्पॉट' है जंगलेश्वर, क्लस्टर क्वारंटाइन से दिख रहा है ऐसा, VIDEO

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+