गुजरात में कोरोना का 'हॉटस्पॉट' है जंगलेश्वर, क्लस्टर क्वारंटाइन से दिख रहा ऐसा, VIDEO

राजकोट। गुजरात में राजकोट जिले का जंगलेश्वर इलाका कोरोना महामारी की चपेट में है। यहां संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि, प्रशासन ने इसे 'हॉटस्पॉट' घोषित कर दिया है। पूरे इलाके की आबादी पर क्लस्टर क्वारंटाइन लागू किया गया है। लोग न तो छतों पर और न ही गली-चौबारों में दिख रहे हैं। सबसे घर के अंदर रहने को कहा गया है। मेडिकल टीमें इन घरों तक जा-जाकर लोगों की स्क्रीनिंग और कोरोना की टेस्टिंग कर रही हैं। यहां की ताजा स्थिति से रूबरू कराने के लिए संवाददाता ने एक वीडियो हमें भेजा, आप उसमें देख सकते हैं कि वहां क्या हालत हैं।

in-gujarat-rajkot-jangleshwar-is-the-hotspot-of-coronavirus-watch-video-of-Cluster-quarantine

कोरोना का 'हॉटस्पॉट' जंगलेश्वर
संवाददाता के अनुसार, इसी इलाके से राजकोट शहर का और गुजरात का सबसे पहला मामला सामने आया था। इसी इलाके से एक और मरीज को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, तो स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से कदम उठाए। अब इस इलाके के हजारों परिवारों को कलस्टर क्वारंटाइन के दायरे में रखा हुआ है। महानगरपालिका आयुक्त उदित अग्रवाल ने बताया कि राजकोट में सबसे पहले जंगलेश्वर इलाके में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था, तभी से इस इलाके पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार को यहां एक और मरीज मिला। जिसके बाद पूरे इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया।

in-gujarat-rajkot-jangleshwar-is-the-hotspot-of-coronavirus-watch-video-of-Cluster-quarantine

एक दिन में हुई 100 लोगों की जांच
प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि, अभी तक जंगलेश्वर से 7 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। मेडिकल टीमें घर-घर कोरोना के शंकास्पद मरीजों की खोजबीन के लिए सर्वे कर रही हैं। क्वारन्टाइन करने के बाद एक दिन में जहां 100 लोगों की जांच की गई, वहीं ज्यादा से ज्यादा शंकास्पद लोगों तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी गई। कोई भी इस इलाके में अपने घर से नहीं निकले, इसके इंतजाम किए गए हैं। इलाके में नियंत्रण के लिए 27 से ज्यादा पुलिस का काफिला तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+