PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात? नाम छूट गया है तो जान लें जोड़ने का तरीका
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 21वीं किस्त का इंतजार देश भर के करोड़ों किसान कर रहे हैं। अब तक 21वीं किस्त जारी किए जाने की सूचना जारी नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किस्त जल्द ही जारी हो सकती है। मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दिवाली से पहले किसानों के खाते में यह राशि ट्रांसफर होगी, ताकि त्योहार का लुत्फ बढ़ जाए।
पीएम किसान योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को तीन किस्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है। इस योजना की अब तक 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 21वीं किस्त की प्रक्रिया पर केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। अगर आप भी पात्र किसान हैं, लेकिन लाभार्थी सूची में नाम नहीं है तो उसे जोड़ने का तरीका जान लें।

PM Kisan Yojana में नाम कैसे जोड़ सकते हैं?
अगर किसी पात्र किसान का नाम गलती से सूची से छूट गया है, तो भी वह 21वीं किस्त जारी होने से पहले अपना नाम जोड़ सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल्स अपडेट करें और पोर्टल पर 'Beneficiary Status' और 'Beneficiary List' ऑप्शन उपलब्ध है, जहां किसान अपना नाम और किस्त की स्थिति चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: PM मोदी के बर्थडे पर जॉर्जिया मेलोनी की खास पोस्ट, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, यूज़र्स ने किए मजेदार कमेंट
⦁ अगर किसी पात्र का नाम सूची से गायब है, तो भी इसे आसानी से जोड़ सकते हैं। किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपनी जानकारी दोबारा दर्ज करवा सकते हैं।
⦁ इसके लिए आधार कार्ड, कृषि भूमि के कागजात और बैंक खाता विवरण देना होता है। इसके अलावा, अनिवार्य ई-केवाईसी को पूरा करने के लिए सीएससी (CSC) केंद्र या पोर्टल पर जाकर सारी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
⦁ केंद्र सरकार के नियम के मुताबिक पात्र किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। ऐसे किसान जिनके पास सरकारी नौकरी है, आयकरदाता हैं या बड़ी जमीनों के मालिक हैं, वे इस योजना के दायरे से बाहर हैं।
दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
21वीं किस्त किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और अब तक 20 किस्त का लाभ पात्र किसान पा चुके हैं। इस योजना के तहत मिलने वाली 6,000 रुपये की सालाना राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में जाती है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार की योजना है कि त्योहारों के मौसम से पहले किसानों के खाते में यह रकम आ जाए, ताकि दिवाली की खुशी दोगुनी हो जाए।
यह भी पढ़ें: PM Modi Birthday: सचिन से लेकर सिराज तक, क्रिकेट जगत ने पीएम मोदी पर की बधाइयों की बारिश












Click it and Unblock the Notifications