PM Modi Birthday: सचिन से लेकर सिराज तक, क्रिकेट जगत ने पीएम मोदी पर की बधाइयों की बारिश
PM Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपना तीसरा कार्यकाल संभाल रहे नरेंद्र मोदी आज 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी को जन्मदिन के अवसर पर कई अलग-अलग फील्ड से जुड़े लोगों, सेलिब्रिटीज ने विश किया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने भी पीएम को बधाई दी है।
महान सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाला वर्ष आपको उत्तम स्वास्थ्य, अपार खुशी और असीम शक्ति प्रदान करे ताकि आप भारत को आगे ले जाने में निरंतर सफल हों।

मोहम्मद सिराज ने एक वीडियो में कहा कि 2023 में जब हम वर्ल्ड कप हार गए थे, तब मोदी जी खुद ड्रेसिंग रूम में आए और अपने शब्दों से हमारा हौसला बढ़ाया। एक साल बाद जब हमने T20 वर्ल्ड कप जीता, तो उन्होंने फोन कर बधाई दी। हार में साथ और जीत में सराहना, यही है सच्ची प्रेरणा।
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपने एक्स अकाउंट पर बधाई संदेश लिखा। सहवाग ने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपको उत्तम स्वास्थ्य और अपार सुख-समृद्धि की शुभकामनाएँ। ईश्वर करें आप शतायु हों और यह शताब्दी भारत की शताब्दी बने।
भारतीय क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक इंटरनेशनल विकेट लेने वाले अनिल कुंबले ने पीएम को बधाई संदेश देते हुए लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप यूं ही अपने दृष्टिकोण और समर्पण से हमारे राष्ट्र को समृद्धि और विकास के पथ पर अग्रसर करते रहें, यही शुभकामना है। लोकसभा में पीएम के साथी यूसुफ पठान ने भी पीएम को बधाई दी और लिखा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद दें।
हरभजन सिंह ने पीएम के साथ खुद का एक फोटो पोस्ट करते हुए उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। हरभजन इस समय पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए काम कर रहे हैं। उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications