PM मोदी के बर्थडे पर जॉर्जिया मेलोनी की खास पोस्ट, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, यूज़र्स ने किए मजेदार कमेंट
PM Modi Birthday Giorgia Meloni Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर दुनियाभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी को खास अंदाज़ में शुभकामनाएं दीं, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।
मेलोनी ने X पर लिखा कि नरेंद्र मोदी की ताकत, संकल्प और करोड़ों लोगों का नेतृत्व करने की क्षमता प्रेरणादायक है। उन्होंने मोदी को लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं और भारत-इटली रिश्तों को और मज़बूत करने की उम्मीद जताई।

उनकी क्षमता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत-जॉर्जिया
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि, 'भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी शक्ति, उनका संकल्प और करोड़ों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मित्रता और सम्मान के साथ, मैं उनकी सेहत और ऊर्जा की कामना करती हूँ ताकि वे भारत को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने और हमारे दोनों देशों के रिश्तों को और मज़बूत करने का कार्य जारी रख सकें।
PM Modi Birthday- वायरल हुआ मेलोनी का मैसेज और फोटो
वहीं, पीएम मोदी को दिए गए जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni)के शुभकामना संदेश और दोनों नेताओं की एक साथ ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। देखते ही देखते यह पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई। लोग इस फोटो पर दिलचस्प और मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं-कोई इसे "मॉस्ट पॉपुलर डुओ" बता रहा है, तो कोई भारत-इटली की दोस्ती को नई ऊँचाइयों पर जाते हुए देख रहा है। कई यूज़र्स ने तो इसे 'पॉलिटिकल कैमिस्ट्री' का नाम दे डाला है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हैशटैग #Melodi ट्रेंड करने लगा है, जहाँ लोग मोदी और मेलोनी की दोस्ती को लेकर अलग-अलग मीम्स और रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: PM Modi Personal Tailor: कौन है वो दर्जी, जिसके सिले कपड़ों में मोदी लगते हैं डैशिंग? 75वें बर्थडे पर खुलासा
यूज़र्स ने किए मजेदार कमेंट
- वहीं, मेलोनी का पीएम मोदी को किया गया बर्थडे पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार और दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।
- एक यूज़र ने लिखा - 'आ गई जी... विश आ गई 😭😭😭'
- दूसरे ने फोटो पर कमेंट किया - 'नाचो....!!! 🎉 दोस्ती हमेशा बनी रहे 🤝'
- किसी ने लिखा - 'बस इसी एक विश का इंतज़ार था, सारी दुनिया की बर्थडे विश एक तरफ और यह वाली एक तरफ ❤️'
- एक और यूज़र ने कहा - 'आखिरकार सबसे इंतज़ार की गई शुभकामना आ ही गई। थैंक यू @GiorgiaMeloni 😊🙏'
- लोगों ने कमेंट किया - 'आपका प्यार और अपनापन हमेशा यूं ही बना रहे, हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं 💐💞'
- एक यूज़र ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा - 'आ गई... आ गई... पोस्ट आ गई 🔥'
- कई यूज़र्स ने कहा - 'दिल से धन्यवाद, प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ❤️ भारत और इटली के रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए हम हमेशा आपको सराहते और आपका स्वागत करते रहेंगे'
ये भी पढे़ं: PM Modi को Shatrughan Sinha ने बताया पुराना दोस्त, भड़के लोग, बोले- 'खामोश बिहार चुनाव में दाल नहीं गलेगी '












Click it and Unblock the Notifications