PM Kisan Yojana: 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान की 21वीं किस्त का इंतजार, किन्हें मिल चुके 2-2 हजार?
PM Kisan Yojana Status: केंद्र सरकार ने बाढ़ से प्रभावित राज्यों के किसानों के लिए राहत की बड़ी घोषणा की है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 27 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त सीधे ट्रांसफर कर दी गई है। इस राशि का उद्देश्य किसानों को खेती के खर्च, बीज, खाद और परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों में मदद पहुंचाना है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह राशि किसानों के खातों में भेजी।
हालांकि, देश के अन्य हिस्सों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार और जम्मू-कश्मीर के 9 करोड़ 44 लाख से ज्यादा किसान अभी भी अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसान इस बार भी उम्मीद कर रहे हैं कि आगामी त्यौहारों या बिहार चुनाव के नजदीक उनकी मदद के लिए राशि जारी की जाएगी। पीएम किसान योजना किसानों के लिए एक ऐसा आर्थिक सहारा बन चुकी है, जो उन्हें प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक चुनौतियों के समय राहत देती है।

शुक्रवार, 26 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों राज्यों, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों के खातों में 540 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे भेजी। यह राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर हुई, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 3 राज्य को ही क्यों मिला पीएम किसान का पैसा? बाकियों के लिए कब आएगी 21वीं किस्त?
बाकी राज्यों के किसानों का इंतजार
हालांकि, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के कई अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों के 9 करोड़ 44 लाख से ज्यादा किसान अभी भी 2,000 रुपये की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने अभी तक इस राशि को DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए जारी करने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है।
जम्मू के किसानों को जल्द मिलेगी अगली किस्त
पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जम्मू के करीब 8 लाख से ज्यादा किसानों को जल्द ही अगली किस्त मिलने की संभावना है। इससे पहले राज्य में योजना के तहत 8,73,673 किसानों को 20वीं किस्त के रूप में 182.71 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इससे किसानों की खेती और जीवन यापन में मदद मिली।
यूपी और बिहार के किसान भी इंतजार में
बाढ़ प्रभावित उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों के लिए अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं आई है। यूपी में पिछले महीने 2 करोड़ 29 लाख से ज्यादा किसानों को 20वीं किस्त के तहत 5,047 करोड़ रुपये भेजे गए थे। वहीं बिहार में करीब 73 लाख 65 हजार किसानों के खातों में 1,511 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। दोनों राज्यों के 3 करोड़ से ज्यादा किसान अब अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अन्य राज्यों के किसानों की स्थिति
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा और अन्य राज्यों के करोड़ों किसान भी पीएम किसान योजना की चार महीने के अंतराल पर मिलने वाली राशि का इंतजार कर रहे हैं। यह राशि किसानों के लिए खेती के खर्च, बीज और अन्य जरूरी जरूरतों में मदद करती है।
अगली किस्त कब मिलेगी?
आगामी बिहार चुनाव और त्यौहारों के मौसम को देखते हुए विशेषज्ञ कयास लगा रहे हैं कि दशहरा, दिवाली या छठ के आसपास बाकी राज्यों के किसानों के खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त भेजी जा सकती है। फिलहाल, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड को छोड़कर बाकी राज्यों के किसानों के लिए 21वीं किस्त की कोई आधिकारिक तारीख नहीं आई है।
PM Kisan Status चेक करने का तरीका
पीएम किसान निधि का पैसा आपके अकाउंट में आया है या नहीं ये कैसे पता करें ये सवाल तमाम किसानों के मन में आता है। इसे चेक करने का तरीका बहुत ही आसन है। आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन के जरिए पीएम किसान का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसका तरीका नीचे दिया गया है...
- PM Kisan आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- वेबसाइट के होमपेज पर Farmers Corner में आपको कई विकल्प मिलेंगे।
- यहां आप अपनी आधार संख्या, मोबाइल नंबर या खाता संख्या दर्ज करके स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सभी विवरण जैसे कि किस्त की संख्या, भेजी गई राशि और अगली किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- PM Kisan मोबाइल ऐप डाउनलोड कर भी स्टेटस चेक किया जा सकता है।
PM-Kisan e-KYC ऑनलाइन कैसे करें?
किसानों के लिए PM-Kisan योजना में e-KYC पूरा करना अब आसान हो गया है। इसे ऑनलाइन या मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है।
- PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (pmkisan.gov.in)
- "Farmers Corner" पर क्लिक करें।
- "e-KYC" विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर डालें और "Get OTP" पर क्लिक करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें और Submit करें।
मोबाइल ऐप के जरिए: किसान PM-Kisan ऐप पर मौजूद फेसियल ऑथेंटिकेशन विकल्प का उपयोग करके भी e-KYC पूरी कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने अगस्त में जारी की थी 20वीं किस्त
पिछली बार, 2 अगस्त 2025 को बाकी राज्यों के किसानों के खातों में आखिरी किस्त जारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के किसानों को 20वीं किस्त के तहत 20,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दी थी। इस योजना से किसानों को सीधे मदद मिलती है और वे खेती के खर्च और परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना साबित हुई है। हर चार महीने में किसानों को मिलने वाली राशि उनके लिए खेती और जीवन यापन में मददगार साबित होती है। बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा के समय यह राशि किसानों के लिए राहत का काम करती है और उन्हें आर्थिक तंगी से बाहर निकालती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त? e-KYC के बिना नहीं मिलेगा योजना का लाभ












Click it and Unblock the Notifications