PM Kisan 24वीं किस्त की तारीख पर बड़ा अपडेट, आपके खाते में कब आएंगे 2000 रुपये?
PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत देश के करोड़ों किसान अब 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पिछली यानी 23वीं किस्त जारी होने के बाद से किसानों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगली बार 2,000 रुपये उनके खाते में कब आएंगे। ऐसी चर्चा चल रही थी कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त इस महीने ही जारी की जाएगी। हालांकि इसपर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।
केंद्र सरकार ने फिलहाल 24वीं किस्त की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछली किस्तों के समय और योजना के तय अंतराल को देखते हुए माना जा रहा है कि अगली किस्त अक्टूबर 2026 में जारी हो सकती है। हालांकि यह केवल संभावना है और अंतिम तारीख सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी। ऐसे में किसानों के लिए यह भी जरूरी है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें, ताकि किस्त मिलने में किसी तरह की रुकावट ना आए।

कब आ सकती है PM किसान की 24वीं किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को किसानों के खातों में भेजी गई थी। इस योजना के तहत हर चार महीने में 2,000 रुपये की एक किस्त जारी की जाती है। इसी पैटर्न के आधार पर माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी हो सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इसलिए किसानों को सिर्फ सरकारी सूचना पर ही भरोसा करना चाहिए।
योजना के तहत कैसे मिलते हैं 6,000 रुपये?
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। हर किस्त 2,000 रुपये की होती है, जिससे किसानों को खेती से जुड़े खर्च पूरे करने में मदद मिलती है।
अगली किस्त के लिए पूरे करें ये जरूरी काम
24वीं किस्त का लाभ बिना किसी परेशानी के पाने के लिए कुछ जरूरी काम पहले ही पूरे कर लेने चाहिए।
- e-KYC जरूर पूरा करें।
- जमीन का भू-सत्यापन (Land Verification) कराएं।
- बैंक खाते को आधार से लिंक रखें।
- आवेदन में दर्ज नाम, आधार और बैंक की जानकारी सही होनी चाहिए।
जिन किसानों की ये सभी प्रक्रियाएं पूरी हैं, उनके खाते में किस्त आने की संभावना ज्यादा रहती है।
किन कारणों से रुक सकती है किस्त?
हर बार कुछ किसानों की किस्त तकनीकी या दस्तावेज संबंधी कारणों से अटक जाती है। यदि e-KYC अधूरी है, जमीन का सत्यापन नहीं हुआ है, आधार और बैंक खाते की जानकारी मेल नहीं खाती या किसान योजना के नियमों के अनुसार पात्र नहीं पाया जाता, तो भुगतान रुक सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए समय रहते सभी जानकारी की जांच कर लेना बेहतर रहेगा।
लाभार्थी स्टेटस जरूर जांचें
सरकार किसानों को सलाह देती है कि अगली किस्त जारी होने से पहले अपना Beneficiary Status और e-KYC स्टेटस जरूर चेक करें। अगर किसी तरह की गलती दिखाई दे, तो उसे तुरंत ठीक करा लें ताकि भुगतान के समय कोई दिक्कत ना हो।
ये भी पढ़ें: क्या आपने भी किया था पीएम आवास योजना में आवेदन? सितंबर से शुरू होने जा रहा है फ्लैट्स का आवंटन


Click it and Unblock the Notifications
