क्या आपने भी किया था पीएम आवास योजना में आवेदन? सितंबर से शुरू होने जा रहा है फ्लैट्स का आवंटन

PM Awas Yojana Ghaziabad Update: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के गाजियाबाद के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में बन रहे पीएम आवास योजना के फ्लैट अब जल्द ही लाभार्थियों को सौंपे जाने की तैयारी है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने सभी निर्माणाधीन प्रोजेक्ट को 30 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद सितंबर में लाभार्थियों को फ्लैट का कब्जा देने की योजना है।

इस पूरी प्रक्रिया पर GDA सचिव विवेक मिश्र नजर रख रहे हैं। योजना के तहत GDA की पांच परियोजनाओं में करीब 4 हजार फ्लैट बनाए जा रहे हैं, जबकि निजी बिल्डरों की परियोजनाओं में करीब 6 हजार फ्लैट शामिल हैं। GDA सचिव ने हाल ही में अधिकारियों और निजी बिल्डरों के साथ बैठक कर पीएम आवास योजना के सभी प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इस दौरान निजी बिल्डरों की 11 स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

PM Awas Yojana Ghaziabad

इनमें से पांच परियोजनाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। तीन प्रोजेक्ट के कंप्लीशन सर्टिफिकेट की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बिल्डरों ने इसके लिए आवेदन किया है। अब GDA इन प्रोजेक्ट की जांच करेगा और कमी मिलने पर उसे दूर कराया जाएगा। बाकी छह परियोजनाओं के निर्माण और विकास का काम 30 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

ये भी पढ़ें:

सितंबर में मिलेगा कब्जा

GDA के अनुसार, जो प्रोजेक्ट जल्द तैयार हो रहे हैं, उनमें शामिल लाभार्थियों को सितंबर में फ्लैट सौंपे जा सकते हैं। इसके लिए GDA की अपनी परियोजनाओं को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कुल मिलाकर GDA और निजी बिल्डरों की परियोजनाओं में करीब 10 हजार फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं।

मधुबन बापूधाम में 856 फ्लैट तैयार

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मधुबन बापूधाम में 856 फ्लैट बनकर तैयार हैं। इन फ्लैटों की लाभार्थियों के नाम रजिस्ट्री कराने का काम शुरू हो चुका है। रजिस्ट्री के बाद लाभार्थियों को कब्जा पत्र भी दिया जा रहा है।

GDA की परियोजनाएं मधुबन-बापूधाम, डासना, प्रताप विहार, नूरनगर और निवाड़ी में चल रही हैं। इन पांच जगहों पर कुल करीब 4 हजार फ्लैट बनाए जा रहे हैं। मधुबन-बापूधाम को छोड़कर बाकी परियोजनाओं में निर्माण तेजी से चल रहा है। वहीं, निजी बिल्डरों की ओर से करीब 6 हजार फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। इनमें कई प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के करीब है। GDA का लक्ष्य है कि 30 अगस्त तक सभी जरूरी काम पूरे हों और सितंबर में पात्र लाभार्थियों को उनके फ्लैट का कब्जा मिल सके।

ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+