PM Kisan Yojana: अब नहीं करना होगा और इंतजार! पता चल गया सरकार ने क्यों रोकी लाखों लोगों की किस्त?
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर देशभर के किसानों में इस समय असमंजस की स्थिति है। कभी किस्त जारी होने की खबरें आती हैं, तो कभी स्थगित होने की। ऐसे में केंद्र सरकार ने अब खुद आगे बढ़कर एक अहम स्पष्टीकरण जारी किया है।
सरकार ने बताया कि लाखों किसानों ने इस योजना के लिए आवेदन तो किया, लेकिन उनमें से कई अपात्र निकले। इन मामलों की जांच अभी जारी है और इसी कारण 21वीं किस्त अस्थायी रूप से रोक दी गई है। सरकार ने यह भी साफ किया है कि कोई भी योग्य किसान अपना लाभ नहीं खोएगा, लेकिन सत्यापन पूरा होने तक पैसा नहीं भेजा जाएगा।

लाखों अपात्र किसानों के नाम सूची से हटे
न्यूज24 की एक रिपोर्ट में सरकारी वेबसाइट के बयान के हवाले से बताया गया, अब तक लगभग 35.44 लाख किसानों के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी, या एक ही परिवार के कई सदस्य-जैसे पति, पत्नी, माता-पिता या नाबालिग बच्चे-सभी एक साथ इस योजना का लाभ ले रहे थे।
सरकार के अनुसार, यह पीएम किसान योजना के नियमों का सीधा उल्लंघन है। ऐसे सभी आवेदनों को "संदिग्ध" (Suspicious) श्रेणी में रखा गया है और फिलहाल अस्थायी रूप से अयोग्य घोषित किया गया है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Scam Alert: सावधान! 21वीं किस्त के नाम पर हो रही ठगी, कहीं आपका अकाउंट तो नहीं निशाने पर?
चल रहा है सत्यापन का प्रोसेस
केंद्र सरकार ने एक राष्ट्रीय सत्यापन अभियान शुरू किया है, जिसके तहत किसानों की पात्रता की दोबारा जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया डिजिटल डेटा और भौतिक जांच-दोनों स्तरों पर की जाएगी। सरकार का कहना है कि यह सफाई अभियान इसलिए जरूरी है ताकि योजना का लाभ केवल उन्हीं तक पहुंचे जो वास्तव में खेती करते हैं और जिनकी आय का मुख्य स्रोत कृषि है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन किसानों के नाम अस्थायी रूप से सूची से हटाए गए हैं, उन्हें स्थायी रूप से बाहर नहीं किया गया है। सत्यापन पूरा होने के बाद, जो किसान पात्र पाए जाएंगे, उन्हें दोबारा लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए किसानों से कहा गया है कि वे अपनी जानकारी की जांच खुद करें और यदि कोई गलती या अपडेट की जरूरत है, तो तुरंत सुधार करें।
किसान ऐसे जानें अपनी स्थिति
सरकार ने किसानों के लिए अपनी स्थिति जांचने का आसान तरीका भी बताया है। किसान पीएम किसान वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर 'अपनी स्थिति जानें (Know Your Status)' या 'KYC/पात्रता स्थिति' सेक्शन में जाकर अपनी स्थिति चेक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया PM Kisan मोबाइल ऐप या किसान मित्र चैटबॉट के जरिए भी की जा सकती है।
50 लाख किसानों की पात्रता पर संकट
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच के आधार पर करीब 50 लाख किसानों को अपात्र पाया जा सकता है। इन मामलों में अंतिम फैसला फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद ही लिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि यह प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जा रही है ताकि किसी पात्र किसान को नुकसान न हो और किसी अपात्र व्यक्ति को लाभ न मिले।
किसानों से सरकार की अपील
सरकार ने सभी किसानों से सतर्क रहने और अपनी जानकारी दोबारा वेरिफाई करने की अपील की है। जिनका नाम गलती से सूची से हट गया है, वे ऑनलाइन या नजदीकी मीसेवा केंद्र के माध्यम से दोबारा आवेदन कर सकते हैं। केंद्र ने यह भी कहा है कि पात्र किसान अपनी जानकारी समय पर अपडेट करें ताकि भुगतान में देरी न हो और 21वीं किस्त का लाभ जल्द मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications