PM Kisan Scam Alert: सावधान! 21वीं किस्त के नाम पर हो रही ठगी, कहीं आपका अकाउंट तो नहीं निशाने पर?
PM Kisan Scam Alert: देशभर के लाखों किसान आज भी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने अभी तक किसानों के खातों में पैसा नहीं भेजा है, लेकिन इसी बीच कुछ किसानों को ऐसे मैसेज आने लगे हैं कि उनका पैसा जमा हो गया है। पीएम किसान की किस्त लेट होने से कुछ अपराधियों के लिए किसानों को फंसाने का मौका भी बन गया है।
किसानों को धोखा देने के लिए अपराधियों ने नकली लिंक और मैलवेयर भेजना शुरू कर दिया है। अपने हक के पैसों को पाने की जल्दी में इन झूठे संदेशों पर क्लिक कर बैठते हैं और फिर उनके खाते से पैसे गायब हो जाते हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि ये धोखाधड़ी कैसे होती है, किस तरह के लिंक खतरनाक हैं और किसान अपने पैसे कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।

पीएम किसान में धोखाधड़ी के नए तरीके
कुछ अपराधी किसानों को धोखा देने के लिए फर्जी लिंक भेज रहे हैं। इनमें लिखा होता है कि "आपके खाते में पीएम किसान का पैसा जमा हो गया है, यहां चेक करें।" अगर किसान जल्दबाजी में इस लिंक पर क्लिक कर देते हैं, तो उनका मोबाइल हैकर के नियंत्रण में आ सकता है।
ये भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana को लेकर आया बड़ा अपडेट, इन लाभार्थी महिलाओं को नहीं मिलेगी अगली किस्त!
कुछ संदेशों में यह भी लिखा आता है कि "प्रधानमंत्री मोदी ने आपको 2,000 रुपये दिए हैं, इस लिंक पर क्लिक करें।" यह लिंक वास्तव में एक ".apk" फाइल होती है। क्लिक करते ही मोबाइल में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जो बैंक खाते और निजी जानकारी चुरा सकता है।
किसानों को मैलवेयर से खतरा
मैलवेयर मोबाइल में मौजूद सभी फोटो, वीडियो, पासवर्ड, कॉल लिस्ट और अन्य जानकारी हैकर तक भेज देता है। इसके बाद हैकर बैंक अकाउंट में लॉगिन कर पैसे निकाल सकता है। किसान को इस प्रक्रिया का पता भी नहीं चलता।
सुरक्षा के उपाय
किसानों को सलाह दी जा रही है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। अगर संदेह हो तो व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल करें और फिर से इंस्टॉल करें। मोबाइल का तापमान अचानक बढ़ना या गड़बड़ होना भी मैलवेयर का संकेत हो सकता है। अगर मैलवेयर मिलने का शक हो, तो तुरंत बैंक को सूचित करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी कार्रवाई होगी, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।
पीएम किसान का पैसा कैसे चेक करें
किसानों को चाहिए कि पीएम किसान योजना का पैसा मिलने की जानकारी केवल भरोसेमंद माध्यमों से ही लें। न्यूज़ वेबसाइट्स, अखबार और बैंक स्टेटमेंट से ही अकाउंट बैलेंस चेक करें। किसी भी फर्जी लिंक पर भरोसा न करें।
पुलिस और अधिकारियों की ओर से बार-बार किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। अपनी मेहनत के पैसों को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि किसी भी अज्ञात लिंक या संदेश पर क्लिक न करें।












Click it and Unblock the Notifications