PM Kisan Yojana:छठ के बाद आएंगे पीएम किसान के पैसे? किन लोगों को बांटे गए 4 करोड़ से ऊपर रुपये?

PM Kisan Yojana: देश के लाखों किसान इस वक्त सिर्फ एक ही बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 21वीं किस्त उनके खाते में आएगी। पिछली बार अगस्त 2025 में 20वीं किस्त जारी की गई थी, जिससे करोड़ों किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई थी।

अब त्योहारी सीजन के बीच किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि छठ पर्व के बाद नवंबर की शुरुआत में सरकार फिर से राहत की सौगात देगी। खास बात यह है कि इस बार भी मोदी सरकार करोड़ों किसानों के खातों में एक साथ रकम ट्रांसफर करने की तैयारी में है।

PM Kisan

रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त (PM Kisan Yojana 21st Installment) नवंबर के पहले हफ्ते में जारी होने की संभावना है। चूंकि 25 से 28 अक्टूबर तक छठ पर्व मनाया जाएगा, इसलिए माना जा रहा है कि किस्त इसके तुरंत बाद किसानों के खातों में भेजी जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अब तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan: कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त? इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आप भी इस लिस्ट में तो नहीं?

कुछ राज्यों को पहले ही मिल चुकी है 21वीं किस्त

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों के किसानों को पहले ही यह किस्त जारी की जा चुकी है। ये राज्य हाल ही में आपदा से प्रभावित हुए थे। वहीं जम्मू-कश्मीर के किसानों को अब तक ₹4,052 करोड़ की राशि दी जा चुकी है। राज्य के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों में राहत देने के लिए किस्त एडवांस में जारी की गई थी। अब बाकी राज्यों के किसानों को इसका इंतजार है।

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2019 में शुरू की गई थी, ताकि छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद दी जा सके। इसके तहत हर चार महीने में ₹2,000 की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। यानी साल में कुल ₹6,000 की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। अब सभी की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हैं। किसानों को भरोसा है कि नवंबर की शुरुआत में सरकार तारीख घोषित करेगी और करोड़ों किसानों के खातों में राहत की रकम एक साथ पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: Mai Bahin Maan Yojana: कांग्रेस ने बिहार चुनाव से पहले लांच की योजना, जानें रुपये, रजिस्‍ट्रेशन समेत हर डिटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+