PM Kisan: कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त? इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आप भी इस लिस्ट में तो नहीं?
PM Kisan Yojana 21st Installment: भारत सरकार ने 2019 में किसानों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और सहारा लाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत की थी। यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। इसके तहत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजती है। देशभर में करोड़ों किसान इस योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं।
2 महीने पहले 20वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। इसके बाद देशभर के किसान बेसब्री से 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर को यह राशि एडवांस में दे दी गई है। अब अन्य राज्यों के करोड़ों किसान 21वीं किस्त के इंतजार में हैं।

सरकार ने अब तक 21वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नवंबर में इस किस्त को जारी किया जा सकता है। किसान अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उन्हें अगली किस्त कैसे और कब तक मिलेगी।
ये भी पढ़ें: NPS Vatsalya: नाबालिगों के लिए सरकार लाई जबरदस्त पेंशन योजना, कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई?
इस योजना में लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी और भूलेख का सत्यापन जरूरी है। जिन किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें किस्त मिल सकती है। वहीं जिन किसानों ने सही जानकारी नहीं दी है, उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए किसानों को अपनी जानकारी सही कराना और सत्यापन पूरा करना बेहद जरूरी है।
21वीं किस्त कब तक आ सकती है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 21वीं किस्त सरकार अगले नवंबर महीने में जारी कर सकती है। पहले खबरें आई थीं कि दिवाली से पहले किस्त जारी की जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
पीएम किसान योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
वे किसान जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी और भूलेख का सत्यापन करा लिया है, उन्हें 21वीं किस्त का लाभ मिलेगा। वहीं, जिन किसानों ने यह जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके खाते में अगली किस्त नहीं आएगी।
इसके अलावा, जिन किसानों ने योजना में सही डिटेल्स दर्ज की थीं, उनके खाते में पैसे आएंगे। लेकिन जिन किसानों ने गलत जानकारी दी थी, उनका आवेदन रद्द हो सकता है और उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
क्या करना जरूरी है?
किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्दी से जल्दी ई-केवाईसी और भूलेख का सत्यापन करा लें। साथ ही, योजना में दर्ज किसी भी गलत जानकारी को तुरंत ठीक कराएं। तभी अगली किस्त का लाभ उन्हें मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana में हुआ करोड़ों का घोटाला, 12,431 पुरुष, महिला बनकर लेते रहे 1500 रुपया, कैसे खुली पोल?












Click it and Unblock the Notifications