Mai Bahin Maan Yojana: कांग्रेस ने बिहार चुनाव से पहले लांच की योजना, जानें रुपये, रजिस्ट्रेशन समेत हर डिटेल
Mai Bahin Maan Yojana: बिहार विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस ने महिला वोटरों को साधने के लिए कर्नाटक चुनाव वाला दांव चल दिया है। कांग्रेस ने बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित 'माई बहिन मान योजना' नामक एक अभियान लांच किया है। जिसके तहत महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए एक निर्धारित धनराशि हर महीने देने का वादा किया है।
बिहार में इस पहल का औपचारिक शुभारंभ कुछ समय पहले ही अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कर दिया था। जानिए कांग्रेस की संभावित माई बहिन मान योजना से जुड़ी हर जानकारी...

हर महीने कितने महिलाओं को मिलेंगे कितने रुपये?
माई बहिन मान योजना को लेकर कांग्रेस ने बिहार की महिलाओं से वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बिहार में बनती है तो वो प्रत्येक जरूरतमंद महिला के बैंक खाते में हर महीने 2500 रुपये की धनराशि सरकार की ओर सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इस योजना के तहत कांग्रेस ने बिहार का रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक 8800023525 एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया है। जिस पर मिस कॉल करते ही महिला इस संभावित योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेगी।इस आगामी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा और कांग्रेस कार्यकर्ता के माध्यम से अपना फॉर्म भरना है।
इस लिंक पर क्लिक करें - जानें माई बिहन मान योजना से जुड़ी हर जानकारी
घर-घर जाकर महिलाओं से गारंटी फार्म भरवा रही कांग्रेस
कांग्रेस में 'माई बहिन मान योजना' अभियान का पोस्टर भी जारी किया है और राज्य-स्तरीय अभियान के तहत कांग्रेस नेता महिलाओं से गारंटी फॉर्म भरवा रहे हैं। ऐसा ही कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले किया था। कर्नाटक में महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना कांग्रेस ने चुनाव से पहले लांच की थी।
बिहार की महिलाओं से कार्यकर्ता कर रहे संपर्क
इस अभियान की जिम्मेदारी संभाल रही कांग्रेस नेता अलका लांबा ने इस योजना के बारे में कहा था कि बिहार में लगभग 5.36 करोड़ महिलाएं हैं, और कांग्रेस को उम्मीद है कि यह योजना बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़ेने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस योजना का प्रचार करेंगे और महिलाओं को वर्तमान सरकार द्वारा उन्हें वंचित रखने के बारे में भी बता रहे हैं।
गांव में महिला चौपालें की जा रही
कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी राज्य भर के हर घर में जाकर महिलाओं को इस योजना से जोड़ने का काम कर रहे हैं और फॉर्म भरवा रहे हैं। प्रत्येक पंचायत में महिला चौपालों का आयोजन किया जा रहा ताकि महिलाओं को इस योजना के बारे में जागरूक किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications