PM Kisan Yojana: फार्मर रजिस्ट्री के बिना नहीं मिलेंगे पीएम किसान के पैसे, किन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?
PM Kisan Samman Nidhi: किसान अब सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री करवाना अनिवार्य हो गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 21वीं किस्त और कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका पंजीकरण समय पर पूरा हुआ होगा। यह कदम सुनिश्चित करता है कि हर पात्र किसान को लाभ बिना किसी देरी या परेशानी के मिल सके।
यूपी में विशेष रजिस्ट्री कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां किसान अपने जरूरी दस्तावेज लेकर आसानी से रजिस्ट्री कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से किसान न केवल पीएम-किसान योजना की किस्त समय पर पाएंगे, बल्कि बीज वितरण, सब्सिडी और प्रशिक्षण जैसी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से ले सकेंगे। यह अभियान 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सभी ब्लॉक और तहसील कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीकरण कैंप लगाए जाएंगे।

पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज
किसानों को पंजीकरण कराने के लिए निम्न दस्तावेज़ साथ लाने होंगे:
- आधार कार्ड
- मोबाइल फोन
- खतौनी (भूमि का दस्तावेज)
इन दस्तावेज़ों के बिना पंजीकरण पूरा नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: नहीं किया ये प्रोसेस पूरा तो रूक जाएगी पीएम किसान की किस्त, कब है लास्ट डेट?
फार्मर रजिस्ट्री के फायदे
फार्मर रजिस्ट्री कराने से किसानों को कई फायदे मिलेंगे। जैसे-
- पीएम-किसान योजना की किस्त समय पर प्राप्त करेंगे।
- कृषि विभाग की अन्य योजनाओं जैसे बीज वितरण, सब्सिडी, प्रशिक्षण और अन्य लाभ आसानी से ले सकेंगे।
पीएम-किसान 21वीं किस्त कब आएगी?
किसान बेसब्री से 21वीं किस्त के 2000 रुपये की इंतजार कर रहे हैं। कुछ राज्यों जैसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 27 लाख किसानों को राहत के तौर पर यह किस्त पहले ही मिल गई है। इन किसानों को यह किस्त एडवांस में हाल ही में आई बाढ़ के नुकसान के मद्देनजर दी गई है। अब देश के बाकी राज्यों के किसान यह जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि उनकी बैंक खातों में अगली किस्त कब आएगी।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, वेतन में बंपर उछाल, दिवाली-दशहरा से पहले PM मोदी का तोहफा












Click it and Unblock the Notifications