PM Kisan 21st installment: खुशखबरी! दुर्गा पूजा पर आ गई पीएम किसान की 21वीं किस्त,आपको कब मिलेंगे पैसे?
PM Kisan Samman Nidhi 21st installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को इस बार दिवाली से पहले ही बड़ी राहत मिल गई है। दुर्गा पूजा के बीच में ही केंद्र सरकार ने पीएम किसान (PM Kisan) की 21वीं किस्त जारी कर दी है।
योजना की 21वीं किस्त तय समय से पहले जारी कर दी है। सामान्य तौर पर यह किस्त अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मिलनी थी। ये किस्त अभी पूरे देश के किसानों के लिए जारी नहीं की है। इसलिए अगर आपके अकाउंट में अभी तक पैसे नहीं आएं हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।

केंद्र सरकार ने पीएम सम्मान निधि की 21वीं किस केवल तीन राज्यों के लिए एडवांस में जारी की है। ये तीन राज्य हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड हैं। यहां के किसानों को यह किस्त तय समय से पहले दी गई है। इन राज्यों के किसानों ने हाल ही में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया था। इस वजह से उनकी फसलें और खेत बुरी तरह प्रभावित हुए। ऐसे में इस समय पर मिली आर्थिक मदद को किसान दुर्गा पूजा का तोहफा मान रहे हैं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त? e-KYC के बिना नहीं मिलेगा योजना का लाभ
हिमाचल के किसानों को मिला फायदा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 80,145 किसानों के खाते में सीधे 160.21 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया हिमाचल दौरे में वादा किया था कि आपदा से प्रभावित किसानों की हरसंभव मदद की जाएगी और समय से पहले किस्त जारी होना इसका प्रमाण है।
केंद्र सरकार ने दिया भरोसा
कपूर ने कहा कि जहां प्रदेश सरकार आपदा से प्रभावित किसानों की मदद में नाकाम रही, वहीं मोदी सरकार ने मुश्किल हालात में किसानों को संबल दिया। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई किसानों की फसल खेतों में ही बर्बाद हो गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने वादे के मुताबिक किसानों के साथ खड़ा होकर उन्हें राहत दी।
3 राज्यों के किसानों को मिला लाभ
केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त केवल हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को जारी की है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि नई दिल्ली से इन तीन राज्यों के 27 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई।
कैसे चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं (PM Kisan Status)
- किस्त जारी होने पर किसानों को सरकार और बैंक दोनों की तरफ से मैसेज भेजा जाता है। अगर मैसेज मिला है तो समझ लें कि पैसा आपके खाते में आ गया है।
- अगर मैसेज नहीं मिला तो नजदीकी एटीएम जाकर बैलेंस चेक कर सकते हैं।
- जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं है, वे बैंक जाकर पासबुक में एंट्री करवाकर यह जानकारी ले सकते हैं।
PM-Kisan के लिए ऑनलाइन e-KYC कैसे करें?
किसान जो पीएम-किसान योजना का लाभ ले रहे हैं, वे अपना e-KYC ऑनलाइन आसानी से पूरा कर सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:
- पीएम-किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
- 'Farmers Corner' पर क्लिक करें।
- 'e-KYC' विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और "Get OTP" पर क्लिक करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आया OTP डालें और Submit करें।
वैकल्पिक तरीका: किसान PM-Kisan ऐप पर उपलब्ध फेसियल ऑथेंटिकेशन के माध्यम से भी e-KYC पूरा कर सकते हैं।
योजना से किन्हें मिला सहारा?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। अब तक 20 किस्त जारी की जा चुकी हैं। यह 21वीं किस्त दिवाली से पहले विशेष तौर पर दी गई है। 3 राज्यों को एडवांस में पैसे दिए गए हैं। बाकी राज्यों के लिए 21वीं किस्त जल्द आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: किन किसानों का आवेदन रद्द करेगी सरकार? की जा सकती है रिकवरी! कौन-कौन हैं लिस्ट में?
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications