PM Kisan Samman Nidhi: कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त? e-KYC के बिना नहीं मिलेगा योजना का लाभ
PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) किसी वरदान से कम नहीं है। इस स्कीम ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। खेती-किसानी में होने वाले छोटे-छोटे खर्चे अब किसान आसानी से उठा पा रहे हैं क्योंकि सरकार हर साल उन्हें सीधे 6 हजार रुपये की मदद पहुंचा रही है।
यह राशि DBT प्रणाली के जरिए हर किस्त में 2 हजार रुपये किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित रहती है। अब तक सरकार इस योजना की 20 किस्तें जारी कर चुकी है। लाखों किसान इसका लाभ ले चुके हैं। लेकिन अब सभी की नजरें 21वीं किस्त पर टिकी हुई हैं, जिसका इंतजार किसान बड़ी उत्सुकता से कर रहे हैं।

20वीं किस्त अगस्त में हुई थी जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद से किसानों के खाते में पैसा पहुंच चुका है। अब देशभर के किसान 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Uttarakhand news: धामी सरकार के चार साल कार्यकाल में 25 हजार सरकारी नौकरियां, इस योजना से विदेश में भी रोजगार
कब आएगी 21वीं किस्त?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार अक्टूबर महीने में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में किसानों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
ई-केवाईसी और भूलेख सत्यापन जरूरी
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी (e-KYC) और भूलेख का सत्यापन कराना जरूरी है। अगर किसान यह दोनों जरूरी काम पूरे नहीं करेंगे तो उनकी अगली किस्त अटक सकती है। इसके अलावा अगर योजना में रजिस्ट्रेशन के दौरान गलत जानकारी दी गई है तो भी किस्त रुक सकती है।
वेबसाइट से करें जरूरी काम
किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही अपनी जमीन के दस्तावेज भी सत्यापित कराना जरूरी है। केवल उन्हीं किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा जिन्होंने सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की होंगी।
ये भी पढ़ें: बिहार में महिला रोजगार योजना की हुई शुरुआत, हर परिवार की एक महिला को मिलेंगे 10 हजार रुपए, कब आएंगे पैसे?












Click it and Unblock the Notifications