PM Kisan Samman Nidhi: किन किसानों का आवेदन रद्द करेगी सरकार? की जा सकती है रिकवरी! कौन-कौन हैं लिस्ट में?
PM Kisan Samman Nidhi: भारत में किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका मकसद उनकी आय बढ़ाना और आर्थिक बोझ कम करना होता है। इन्हीं योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana)। इस योजना का फायदा लाखों किसानों को मिल रहा है। लेकिन सभी किसानों को इसका लाभ नहीं मिलता है, कई बार किसानों का आवेदन रद्द भी कर दिया जाता है।
सरकार का साफ कहना है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जो वास्तव में पात्र हैं। अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से योजना का फायदा लेने की कोशिश करता है, तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाता है। जरूरत पड़ने पर उन किसानों से वसूली भी की जा सकती है।

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
पीएम किसान योजना 2019 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है - हर चार महीने में 2 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi: बिना रजिस्ट्री नहीं आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, कौन से डाक्यूमेंट्स की है जरुरत?
इस रकम का इस्तेमाल किसान अपनी खेती, खाद, बीज या अन्य जरूरी कामों में कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि यह योजना किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और खेती में उनका बोझ कम करने के लिए शुरू की गई है।
क्यों और कब रद्द हो सकता है आवेदन?
योजना के नियमों के अनुसार यह लाभ केवल पात्र किसानों को ही मिलना चाहिए। लेकिन कई बार अपात्र लोग भी इसमें आवेदन कर देते हैं।
- कुछ लोग गलत दस्तावेज लगाकर रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं।
- कई बार खेती योग्य जमीन न होने पर भी आवेदन कर दिया जाता है।
- कुछ मामलों में सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता लोग भी आवेदन करते हैं, जबकि वे पात्र नहीं होते।
- ऐसे मामलों में विभाग समय-समय पर जांच करता है और अपात्र पाए जाने वाले किसानों का आवेदन रद्द कर देता है।
किन-किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?
- ऐसे किसान जिनके पास खेती योग्य जमीन नहीं है।
- जो आयकरदाता हैं या पेंशनभोगी हैं।
- केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी और उनके परिवार के लोग।
- जो लोग गलत कागज़ात लगाकर लाभ लेने की कोशिश करते हैं।
आवेदन रद्द होने पर क्या होगी कार्रवाई?
अगर कोई व्यक्ति योजना के तहत गलत तरीके से लाभ लेता है और जांच में पकड़ा जाता है, तो उसका आवेदन तो रद्द होगा ही, साथ ही दी गई रकम भी वापस ली जा सकती है। यानी रिकवरी की प्रक्रिया भी चलाई जा सकती है।
लाभ पाने के लिए जरूरी शर्तें
अगर आप चाहते हैं कि आपका आवेदन रद्द न हो और आपको योजना का पूरा लाभ मिले, तो इन औपचारिकताओं को पूरा करना बेहद जरूरी है:
- ई-केवाईसी अनिवार्य है - बिना ई-केवाईसी के किस्त रोक दी जाती है।
- भू-सत्यापन - लाभार्थी की खेती योग्य जमीन का सत्यापन जरूरी है।
- सही दस्तावेज - आधार कार्ड, बैंक खाता और जमीन से जुड़े सभी कागज़ सही और वैध होने चाहिए।
पीएम किसान स्टेटस चेक करने का तरीका (PM Kisan Status)
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Farmers Corner" सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको "Beneficiary Status" का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर आपसे आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर डालने को कहा जाएगा।
- इनमें से कोई भी डिटेल दर्ज करें और "Get Data" बटन पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर आपकी किस्त की स्थिति दिखाई देगी - किस्त आपके खाते में भेजी गई है या पेंडिंग है।
- अगर कोई गलती होगी (जैसे ई-केवाईसी न होना या भू-सत्यापन बाकी होना) तो उसका कारण भी यहां दिख जाएगा।
किसानों से सरकार की अपील
सरकार बार-बार यह अपील कर चुकी है कि केवल पात्र किसान ही इस योजना में आवेदन करें। अगर कोई अपात्र व्यक्ति आवेदन करता है और लाभ उठाता है, तो भविष्य में उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: PM-Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए बड़ी राहत! बिना जमीन के कागज के भी मिलेंगे पैसे, क्या है प्रोसेस?












Click it and Unblock the Notifications