PM Kisan की अगली किस्त के लिए जरूरी है ये 2 दस्तावेज, चेक करें अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस

PM-Kisan Update: देशभर के करोड़ों किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। हालांकि पिछली किस्तों के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे किसान भी सामने आए जिन्हें योजना का पैसा नहीं मिल सका।

इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा न करना रही। ऐसे में जिन किसानों को भविष्य में भी योजना का लाभ लेना है, उन्हें कुछ जरूरी काम जल्द पूरे कर लेने चाहिए। सरकार ने साफ किया है कि eKYC और Agristack Farmer ID जैसी प्रक्रियाएं पूरी न होने पर अगली किस्त अटक सकती है।

PM Kisan Agristack ID

किसानों के लिए जरूरी है eKYC

PM किसान योजना का लाभ लेने के लिए eKYC कराना अब अनिवार्य हो चुका है। जिन किसानों ने अभी तक eKYC पूरा नहीं किया है, उनके खाते में अगली किस्त का पैसा पहुंचने में परेशानी आ सकती है। पिछले दौर में भी कई किसानों की किस्त इसी कारण रुक गई थी।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: 18 जून को आ जाएंगे खाते में 23वीं किस्त के पैसे? Beneficiary Status चेक करने का तरीका

Agristack Farmer ID भी हुई जरूरी

सरकार किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए Agristack Farmer ID पर जोर दे रही है। अब कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह आईडी जरूरी मानी जा रही है। जिन किसानों के पास अभी तक Farmer ID नहीं है, वे अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।

Farmer ID बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए

Agristack Farmer ID बनवाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे। इनमें आधार कार्ड, जमीन से जुड़े रिकॉर्ड और बैंक खाते की जानकारी शामिल है।

  • मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड
  • जमीन का रिकॉर्ड 7/12 और 8A
  • बैंक पासबुक
  • eKYC से जुड़ी जानकारी

घर बैठे ऐसे करें eKYC

अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराया है तो यह प्रक्रिया कुछ मिनटों में पूरी की जा सकती है।

  • PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर eKYC विकल्प चुनें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद OTP सबमिट करें।
  • प्रक्रिया पूरी होने पर eKYC सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगी।

हर चार महीने में मिलती है आर्थिक सहायता

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। हर किस्त के बीच करीब चार महीने का अंतर होता है। इसलिए जिन किसानों को अगली किस्त का इंतजार है, उन्हें समय रहते eKYC और Farmer ID जैसी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लेनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 23वीं किस्त? इन गलतियों के कारण अटक सकता है आपका पैसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+