IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में किन 11 खिलाड़ियों को मौका? ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

India vs Ireland Predicted Playing XI: टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट की धरती पर अपना पहला टी20 मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम शुक्रवार को मैदान पर उतरेगी। इससे पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा है।

इस मुकाबले में सबसे बड़ा सस्पेंस भारत के ओपनिंग पेयर और बल्लेबाजी क्रम को लेकर बना हुआ था, क्योंकि टीम में कई ऐसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं जो अकेले दम पर विरोधी टीम को घुटनों पर ला सकते हैं। चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने इस मैच के लिए एक बेहद संतुलित और विस्फोटक टीम का चुनाव किया है।

India vs Ireland

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू कर सकते हैं लेकिन स्थिति टॉस के साथ ही समाप्त होगी। हालांकि टीम इंडिया के अभ्यास सेशन में वैभव सूर्यवंशी ने हिस्सा लिया था। ईशान किशन ने अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी के साथ कुछ देर तक बातचीत भी की, जिसके वीडियो वायरल हुए हैं।

वैभव सूर्यवंशी के बतौर ओपनर टीम में शामिल होने पर स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्लेबाजी क्रम में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो रहे संजू सैमसन इस मुकाबले में ओपनिंग के बजाय नंबर तीन की महत्वपूर्ण पोजीशन पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।

मध्यक्रम की पूरी कमान खुद कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी जो नंबर चार पर आकर टीम की पारी को मजबूती देंगे। उनके बाद टीम के नए उपकप्तान और फॉर्म में चल रहे धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे नंबर छह पर फिनिशर की भूमिका के लिए तैयार हैं।

अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर बतौर ऑल राउंडर तैयार हैं, उनको अंतिम ग्यारह में जगह मिलना तय माना जा रहा है। अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर गेंदबाजी का जिम्मा रहने वाला है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+