PM Kisan: 2 दिनों में खत्म होगा 9 करोड़ से अधिक किसानों का इंतजार,PM मोदी कहां से भेजेंगे 23वीं किस्त के पैसे?
PM Kisan 23rd Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने अगली किस्त जारी करने की तारीख का एलान किया था। अब उस स्थान की भी घोषणा कर दी गई है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के किसानों के खातों में सहायता राशि ट्रांसफर करेंगे।
हर किस्त की तरह इस बार भी किसान कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं। खास बात यह है कि इस बार किस्त ऐसे राज्य से जारी होगी, जहां हाल ही में राजनीतिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 20 जून को करोड़ों किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम के आयोजन स्थल और उससे जुड़ी तैयारियों की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी गई है।

पश्चिम बंगाल से जारी होगी 23वीं किस्त
पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस बार 23वीं किस्त पश्चिम बंगाल से जारी की जाएगी। तारीख की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी, लेकिन अब यह भी साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री किस राज्य से किसानों को यह लाभ देंगे। इस घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan 23rd Installment: 4 दिनों के अंदर खाते में आ जाएंगे 23वीं किस्त के पैसे? पीएम किसान पर क्या है अपडेट
हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा कार्यक्रम
योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी मंच से पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की जाएगी और देशभर के पात्र किसानों के खातों में राशि भेजी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस किस्त का लाभ देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पात्र किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि सीधे डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और खेती से जुड़े खर्चों में मदद पहुंचाना है।
पिछली किस्त कहां से हुई थी जारी
इससे पहले पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम से कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सहायता राशि भेजी थी। उस किस्त का लाभ भी 9 करोड़ से अधिक किसानों को मिला था।
वहीं 21वीं किस्त का वितरण तमिलनाडु से किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में सरकार अलग-अलग राज्यों से किस्त जारी करती रही है, ताकि विभिन्न क्षेत्रों के किसानों के साथ सीधे संवाद भी स्थापित किया जा सके। इसी क्रम में इस बार पश्चिम बंगाल को चुना गया है।
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त पर नया अपडेट, जून में किस दिन मिलेंगे1500-1500 रुपए?












Click it and Unblock the Notifications