PM Kisan 21st Installment: बिहार इलेक्शन के बाद आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त? किसे नहीं मिलेंगे पैसे?
PM Kisan 21st Installment Status: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 21वीं किस्त का इंतजार अब राजनीतिक हलचलों के बीच फंस गया है। दिवाली से पहले लाखों किसानों ने उम्मीद जताई थी कि त्योहार से पहले सरकार उनके खातों में दो हजार रुपये की किस्त भेजेगी, ताकि त्योहार की तैयारी आसान हो सके। लेकिन दिवाली और छठ दोनों बीत गए, और अब बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ चुकी है।
किसानों के खाते अभी भी खाली हैं। जबकि मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि केंद्र सरकार 21वीं किस्त को लेकर चुनाव बाद बड़ा ऐलान कर सकती है। ऐसे में अब किसानों की निगाहें 14 नवंबर पर टिक गई हैं, जब बिहार चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

बिहार चुनाव से पहले किस्त की उम्मीद पर विराम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच अब PM Kisan Yojana की अगली किस्त को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि चुनाव से पहले किसानों के खाते में ₹2,000 की राशि भेजी जाएगी, लेकिन अब खबरें सामने आ रही हैं कि यह भुगतान चुनाव के बाद ही हो सकता है। सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 14 नवंबर के बाद किसानों के खाते में 21वीं किस्त ट्रांसफर की जा सकती है।
बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वहीं, 14 नवंबर को वोटों की गिनती और नतीजे आएंगे। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि सरकार नतीजों के बाद ही किसानों के खाते में किस्त जारी कर सकती है।
पीएम किसान योजना की शुरुआत
PM Kisan योजना फरवरी 2019 में लॉन्च की गई थी ताकि किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जा सके। यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाती है।
अब तक योजना की 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं, जबकि 21वीं किस्त को लेकर किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कुछ खातों में नहीं भेजी जाएगी 21वीं किस्त
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, विभाग ने कुछ ऐसे मामलों की पहचान की है जो योजना की गाइडलाइन के एक्सक्लूजन क्राइटेरिया के तहत आते हैं। ऐसे मामलों में फिलहाल भुगतान रोक दिया गया है। जब तक इन खातों का फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता, तब तक राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी।
ऐसे चेक करें अपना PM Kisan स्टेटस
अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो आप आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
- https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
- "पेमेंट सक्सेस" सेक्शन के नीचे भारत का नक्शा दिखेगा।
- दाईं ओर "डैशबोर्ड" टैब पर क्लिक करें।
- राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत की जानकारी भरें।
- "शो" बटन दबाएं और फिर "रिपोर्ट प्राप्त करें" पर क्लिक करें।
- अब आप लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
किसानों की निगाहें अब 14 नवंबर पर
किसानों की नजर अब 14 नवंबर पर टिक गई है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो बिहार चुनाव के नतीजों के बाद केंद्र सरकार जल्द ही 21वीं किस्त जारी कर सकती है। तब तक किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपना KYC और बैंक विवरण अपडेट रखें ताकि किस्त आने पर कोई दिक्कत न हो।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: 21वीं किस्त से पहले जानें अपना POC, ताकि न अटके पीएम किसान के 2000 रुपये












Click it and Unblock the Notifications