PM Kisan: 21वीं किस्त से पहले जानें अपना POC, ताकि न अटके पीएम किसान के 2000 रुपये
PM Kisan Yojana POC: देशभर के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 21वीं किस्त जारी करने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी किसानों के खातों में ₹2,000 की राशि सीधे भेजी जाएगी, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि किसानों ने अपनी ई-केवाईसी, आधार डिटेल्स और बैंक जानकारी सही कर ली हो।
रिपोर्ट के मुताबिक यह किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी। पहले यह अक्टूबर में आने की उम्मीद थी, लेकिन अब प्रक्रिया नवंबर तक बढ़ गई है। सरकार ने अब किस्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी है। वेबसाइट पर जरूरी अपडेट जारी कर दिए गए हैं।

इस बीच, किसानों को सलाह दी गई है कि अगर उन्हें पिछले किस्त का पैसा नहीं मिला है या कोई त्रुटि दिख रही है-जैसे कि आधार नाम मिसमैच, गलत बैंक विवरण या मोबाइल नंबर की समस्या-तो वे तुरंत अपने जिले के पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (POC) से संपर्क करें। यह अधिकारी किसानों की सभी पीएम किसान योजना से जुड़ी समस्याओं का समाधान करते हैं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: नहीं पूरा किया ये 4 काम तो रुक जाएगी 21वीं किस्त, इस डेट तक जारी होगी पीएम किसान की रकम!
कैसे पता करें अपना पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (POC)
POC यानी पॉइंट ऑफ कांटेक्ट आप आसानी से पता कर सकते हैं। उसक लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है...
- सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें और 'Search Your Point of Contact (POC)' पर क्लिक करें।
- अब 'Search District Nodal' चुनें।
- अपनी राज्य और जिला जानकारी भरें।
- इसके बाद स्क्रीन पर अधिकारी का नाम, पद, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दिखाई देगा। किसान इनसे किसी भी योजना संबंधी समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं।
J&K के किसानों को मिल चुकी है किस्त
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित किसानों को पहले ही 21वीं किस्त जारी कर दी है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 अक्टूबर को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह किस्त जारी की थी। इस दौरान 8.55 लाख किसानों के खातों में 171 करोड़ रुपये भेजे गए, जिनमें 85,000 से ज्यादा महिला किसान भी शामिल थीं। अब तक जम्मू-कश्मीर के किसानों को पीएम किसान के तहत 4,052 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इस से पहले हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के किसानों को भी ये रकम एडवांस में दी गई थी।
ई-केवाईसी कराना क्यों जरूरी है
पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। बिना ई-केवाईसी के किसान की अगली किस्त रुक सकती है।
ई-केवाईसी करने के तीन तरीके हैं:
- ओटीपी आधारित ई-केवाईसी: अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा है, तो वेबसाइट पर जाकर ओटीपी से वेरिफिकेशन करें।
- बायोमेट्रिक ई-केवाईसी: नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर फिंगरप्रिंट के जरिए ई-केवाईसी पूरी करें।
- फेशियल ऑथेंटिकेशन: वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग किसानों के लिए CSC पर चेहरा पहचान कर ई-केवाईसी की सुविधा है।
अगर आपका नाम आधार से मैच नहीं कर रहा तो क्या करें
अगर आपके पीएम किसान रिकॉर्ड में नाम आधार कार्ड से मेल नहीं खा रहा है, तो इसे ठीक करने के दो तरीके हैं -
ऑनलाइन तरीका:
- https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- 'Farmer Corner' में जाकर 'Updation of Self Registered Farmer' पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर डालें और नाम ठीक करें।
ऑफलाइन तरीका:
नजदीकी CSC या कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और साथ में आधार कार्ड, जमीन के कागज, बैंक पासबुक और पीएम किसान आईडी लेकर जाएं।
कैसे चेक करें अपनी किस्त की स्थिति
- https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- 'Know Your Status' पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें।
- स्क्रीन पर किस्त की स्थिति और आपका नाम दिखाई देगा।
- सुनिश्चित करें कि आपकी ई-केवाईसी पूरी हो, तभी किस्त खाते में भेजी जाएगी।
क्या है पीएम किसान योजना
यह योजना 2019 में शुरू हुई थी और इसे दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना माना जाता है। इसके तहत योग्य किसानों को हर चार महीने में ₹2,000 मिलते हैं, यानी साल में कुल ₹6,000।
तीन किस्तें इस प्रकार हैं -
- अप्रैल-जुलाई
- अगस्त-नवंबर
- दिसंबर-मार्च
कौन हैं योजना के पात्र किसान
- किसान भारत का नागरिक होना चाहिए।
- उसके पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
- वह छोटा या सीमांत किसान हो।
- ₹10,000 या उससे ज्यादा पेंशन न मिल रही हो।
- आयकर रिटर्न दाखिल न किया हो।
- संस्थागत भूमि मालिक पात्र नहीं हैं।
कैसे करें पीएम किसान योजना में नया रजिस्ट्रेशन
पीएम किसान के लिए नया रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस काफी आसान है। इसके लिए-
- https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- 'New Farmer Registration' पर क्लिक करें।
- आधार नंबर और कैप्चा डालें।
- फॉर्म भरकर सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
किसी भी सहायता के लिए किसान PM-KISAN हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: किसानों से की जाएगी वसूली? पीएम किसान की 21वीं किस्त से पहले सरकार की सख्ती












Click it and Unblock the Notifications