PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों की रुक सकती है पीएम किसान की 21वीं किस्त, कहीं आप भी तो नहीं हैं लिस्ट में?
PM Kisan Samman Nidhi: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) किसी राहत से कम नहीं है। इस योजना ने खेती करने वालों को आर्थिक मजबूती दी है और हर साल उन्हें सीधी आर्थिक सहायता का भरोसा दिया है। अब जब 21वीं किस्त आने वाली है, तो लाखों किसानों की निगाहें अपने बैंक खातों पर टिकी हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार कुछ किसानों की किस्त अटक सकती है? वजहें कई हैं- कुछ ने ज़रूरी काम पूरे नहीं किए, तो कुछ ने गलत दस्तावेज़ लगाकर योजना का लाभ लिया। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इसका कारण क्या है और किन किसानों को सावधान रहने की जरूरत है।

नवंबर में आ सकती है 21वीं किस्त
अब तक प्रधानमंत्री किसान योजना की कुल 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, इस बार 21वीं किस्त नवंबर महीने में जारी की जा सकती है। हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद इसकी तारीख तय की जाएगी। इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे पहले से अपने दस्तावेज और जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि उनकी किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में पहुंच सके।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Scam Alert: सावधान! 21वीं किस्त के नाम पर हो रही ठगी, कहीं आपका अकाउंट तो नहीं निशाने पर?
गलत तरीके से योजना से जुड़े किसान रहें सावधान
कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जब कुछ लोग पात्र न होने के बावजूद झूठे दस्तावेजों या गलत जानकारी के जरिए योजना में शामिल हो जाते हैं। कृषि विभाग लगातार ऐसे लोगों की जांच कर रहा है। अगर किसी किसान को अपात्र पाया जाता है, तो उसका नाम सूची से हटा दिया जाता है और उसे आगे की कोई किस्त नहीं दी जाती। इसलिए अगर आपने भी किसी गलत जानकारी के आधार पर योजना का लाभ लिया है, तो आपकी 21वीं किस्त रुक सकती है।
ई-केवाईसी न कराने वालों की किस्त भी अटक सकती है
पीएम किसान योजना का एक अहम नियम है कि हर लाभार्थी किसान को ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी किस्त रोक दी जाती है। यह प्रक्रिया बहुत आसान है - किसान इसे अपने मोबाइल या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए कर सकते हैं। इसलिए अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो जल्द से जल्द इसे पूरा करें, ताकि आपकी अगली किस्त खाते में समय पर पहुंच सके।
भू-सत्यापन जरूरी, वरना रुक जाएगी किस्त
पीएम किसान योजना में किसानों की जमीन का सत्यापन (Land Verification) भी जरूरी होता है। इसके तहत यह जांच की जाती है कि लाभ लेने वाला व्यक्ति वास्तव में खेती करने वाला किसान है या नहीं। अगर किसी किसान की जमीन का भू-सत्यापन नहीं हुआ है, तो उसकी किस्त अटक सकती है। कई राज्यों में यह प्रक्रिया चल रही है, इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाकर जमीन का सत्यापन जल्द करवाएं।
कैसे जांचें किस्त का स्टेटस
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आई है या नहीं, तो आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर Beneficiary Status सेक्शन में अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यहां आप अपने बैंक खाते या मोबाइल नंबर से यह पता लगा सकते हैं कि आपकी किस्त का पैसा कब आएगा या अटका हुआ है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि योजना के तहत वही किसान लाभ उठा सकते हैं, जिनके पास अपनी खेती की जमीन है और जो निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं। इसलिए सभी किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेज अपडेट रखें, ई-केवाईसी और भू-सत्यापन समय पर करवाएं और किसी भी गलत जानकारी से बचें। ऐसा करने पर आपकी 21वीं किस्त समय पर आपके खाते में पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें: PM-Kisan 21st Installment: इन किसानों को मिलेंगे 4,000 रुपये, इस दिन आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति












Click it and Unblock the Notifications