Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM-Kisan 21st Installment: इन किसानों को मिलेंगे 4,000 रुपये, इस दिन आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत मिलने वाली 21वीं किस्त का इंतजार अब किसानों के सब्र का इम्तिहान ले रहा है। केंद्र सरकार हर साल तीन बार ₹2,000 की किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर करती है। लेकिन इस बार त्योहारों का सीजन खत्म हो गया, बिहार चुनाव भी बीत गए, फिर भी किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंची है।

कई राज्यों के किसान रोज अपने बैंक खाते और PM-Kisan पोर्टल पर स्थिति चेक कर रहे हैं, लेकिन अभी तक 21वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में यह किस्त जारी कर सकती है।

PM-Kisan 21st Installment

अब तक कितनी किस्तें जारी हुईं

इस साल केंद्र सरकार ने दो किस्तें जारी की हैं, फरवरी में 19वीं और 2 अगस्त 2025 को 20वीं किस्त। आम तौर पर सरकार साल में तीन बार ₹2,000 की किस्तें जारी करती है। पिछले साल तीसरी किस्त फरवरी में आई थी, इसलिए किसानों को उम्मीद थी कि इस बार दिवाली (21 अक्टूबर) से पहले राशि उनके खाते में आ जाएगी। लेकिन न तो त्योहारी मौसम में पैसा आया और न ही बिहार विधानसभा चुनाव से पहले।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Scam Alert: सावधान! 21वीं किस्त के नाम पर हो रही ठगी, कहीं आपका अकाउंट तो नहीं निशाने पर?

क्यों हुआ इस बार देर

केंद्र सरकार की ओर से अब तक 21वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कई कारणों की वजह से देरी मानी जा रही है।

  • 1. लाभार्थियों की जांच जारी: सरकार इन दिनों बड़े स्तर पर लाभार्थियों की जांच कर रही है ताकि फर्जी और अयोग्य लोगों को सूची से हटाया जा सके।
  • 2. e-KYC और जमीन रिकॉर्ड अपडेट: कई राज्यों में किसानों के ई-केवाईसी और जमीन के रिकॉर्ड अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, भुगतान जारी नहीं किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार नवंबर के आखिरी हफ्ते या दिसंबर के शुरुआती दिनों में 21वीं किस्त जारी कर सकती है।

कितने किसानों को मिलेगा लाभ

अगस्त 2025 तक करीब 10 करोड़ किसान इस योजना के लाभार्थी थे। हालांकि, लाखों किसानों की किस्त तकनीकी कारणों, अधूरी KYC या गलत दस्तावेजों की वजह से रोक दी गई थी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों को 20वीं किस्त नहीं मिली थी, उन्हें अगली किस्त के साथ ₹4,000 का भुगतान किया जाएगा - यानी 20वीं और 21वीं दोनों किस्तें एक साथ मिल सकती हैं।

पिछली किस्तों का शेड्यूल बदला

पिछले साल (2024) में सरकार ने काफी सटीक शेड्यूल रखा था। 17वीं किस्त 18 जून 2024 को और 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी हुई थी। उस समय दोनों किस्तों के बीच केवल चार महीने का अंतर था। लेकिन 2025 में यह अंतराल बढ़ गया - 19वीं किस्त 24 फरवरी को और 20वीं किस्त 2 अगस्त को आई। अब नवंबर का मध्य आ चुका है और तीसरी किस्त का कोई अपडेट नहीं है। यह दिखाता है कि इस साल भुगतान में देरी साफ नजर आ रही है।

किसानों के लिए जीवनरेखा बनी यह योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए की गई थी। इस योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को साल में ₹6,000 की मदद तीन किस्तों में मिलती है। राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए भेजी जाती है ताकि बीच में कोई बिचौलिया न रहे और पूरी पारदर्शिता बनी रहे। यह पैसा किसानों के लिए बीज, खाद, सिंचाई और अन्य खेती के खर्च पूरे करने में सहायक होता है।

कौन कर सकता है आवेदन

इस योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है और जो भारत के नागरिक हैं।
लाभ पाने के लिए जरूरी शर्तें:

  • किसान का Aadhaar नंबर बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए।
  • किसान को PM-KISAN पोर्टल पर e-KYC पूरी करनी होती है।
  • राज्य सरकार द्वारा जमीन रिकॉर्ड का सत्यापन होना जरूरी है।
  • सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता या संस्थागत जमीन मालिक इस योजना के पात्र नहीं हैं।

सरकार सख्त, फर्जी लाभार्थियों पर कार्रवाई

पिछले कुछ महीनों में केंद्र सरकार ने फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी किसानों के आधार और जमीन रिकॉर्ड की जांच पूरी करें। कई राज्यों में यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जैसे ही सभी रिकॉर्ड सत्यापित हो जाएंगे, किस्त जारी कर दी जाएगी।

क्या करें किसान

जब तक अगली किस्त जारी नहीं होती, किसानों को सलाह दी गई है कि वे pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी लाभार्थी स्थिति (Beneficiary Status) जांच लें और अगर e-KYC अधूरी है, तो तुरंत पूरी करें। कई बार गलत बैंक डिटेल या अधूरी जानकारी के कारण किस्त रुक जाती है, इसलिए किसानों को अपने रिकॉर्ड अपडेट रखना जरूरी है।

कब आ सकती है 21वीं किस्त

हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, 21वीं किस्त नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत तक जारी की जा सकती है। ऐसे में किसानों को कुछ और दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन उम्मीद है कि इस बार लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा और किसानों के खाते में दो किस्तों की राशि एक साथ पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: अब नहीं करना होगा और इंतजार! पता चल गया सरकार ने क्यों रोकी लाखों लोगों की किस्त?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+