फसल बीमा योजना को लेकर पीएम मोदी ने उत्तराखंड के खमानंद को लिखा पत्र, जानिए क्यों कहा Thankyou
नई दिल्ली। पीएम मोदी का एक-एक पल बहुमूल्य है। लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता है वो अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर लोगों से मुखातिब जरूर होते हैं। भले ही वो रेडियो का माध्यम हो या फिर चिट्ठियों के माध्यम से। पीएम मोदी ने ऐसा ही एक पत्र लिखा है उत्तराखंड के खीमानंद को। खीमानंद नैनीताल के रहने वाले हैं और उन्होंने नमो ऐप के जरिए पीएम मोदी को संदेश भेज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 5 साल सफल वर्ष पूरे होने और सरकार के अन्य प्रयासों के लिए बधाई दी थी। पीएम मोदी ने खीमानंद को पत्र लिखकर धन्यवाद दिया है।

अपने पत्र में पीएम मोदी ने लिखा है कि कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और देश को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर बहुमूल्य विचार साझा किए। पीएम मोदी ने लिखा कि ऐसे आत्मीय संदेश मुझे देश की सेवा में जान लगाने के लिए नई ऊर्जा देते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की सफलता का जिक्र करते हुए पीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम की अनिश्चितता से जुड़े खतरों को कम कर मेहनतकश किसान भाई बहनों के आर्थिक हितों की रक्षा करने में अहम भूमिका निभा रही है।
इस बीमा योजना का लाभ करोड़ों किसान ले रहे हैं। अपने पत्र में पीएम मोदी ने आगे लिखा कि पिछले पांच सालों में व्यापक कवरेज और पारदर्शी दावा निस्तारण प्रक्रिया के माध्यम से यह योजना किसान कल्याण को समर्पित हमारे कोशिशों और इरादों की मिसाल बनकर उभरी है।












Click it and Unblock the Notifications