सुनंदा के बारे में बहुत कुछ कहना बाकी है मुझे लेकिन अभी नहीं: थरूर
जयपुर। मुझे मेरी पत्नी सुनंदा के बारे में बहुत कुछ कहना है लेकिन अभी नहीं..मैं इस मामले की जांच पूरी होने के बाद ही इस मुद्दे पर कुछ कहूंगा, यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का।
जिन्होंने यह बात जयपुर साहित्य सम्मेलन में मीडिया से कही, थरूर ने कहा कि अभी कुछ बोलना सही नहीं होगा क्योंकि यह नीतिगत रूप से और सैद्धांतिक रूप से गलत होगा।
मालूम हो कि शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर दो साल पहले दिल्ली के लग्जरी होटल में मृत पायी गई थीं लेकिन पिछले साल पिछले साल जनवरी में दिल्ली पुलिस ने सुनंदा पुष्कर की मौत को हत्या करार दिया था। जिसके बाद एक नये सिरे से इस मामले की जांच शुरू हुई और इस मसले में कई बार दिल्ली पुलिस ने थरूर से घंटों लंबी पूछताछ की है।













Click it and Unblock the Notifications