कौन है मेहर तरार जिनसे नाराज थी सुनंदा पुष्कर ?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में मेहर तरर नाम की पाकिस्तानी महिला का नाम भी आ रहा है। दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ करना चाह रही है ताकि इस केस पर पड़ी परतों को हटाया जा सके।

कौन है तरार ?
कहते हैं कि तरर का कांग्रेस सांसद शशि थरूर से इश्क चल रहा था। तरर का पहले भी विवाह हो चुका है। हां, अब वह सिंगल है। उसके एक 13 साल का बेटा भी है।
पेशे से पत्रकार
तरर पेशे से पत्रकार है। बला की खूबसूरत है। आमतौर पर अंग्रेजी में बोलती है।एक इंटरव्यू में उसने माना कि उसकी शशि थरूर से दुबई में एक सोशल फंक्शन के दौरान मुलाकात हो चुकी है। हम दोनों ट्वीटर और ई-मेल के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं।
शादी का इरादा
कहने वाले कहते हैं कि शशि और तरर का शादी करने का इरादा था। दोनों के अफेयर से सुनंदा बहुत अपसेट थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि जिस शख्स( थरूर) ने उससे कुछ साल पहले शादी की वह अब उससे तलाक क्यों लेना चाहता है।
थरूर और तरर के कथित अफेयर
थरूर और तरर के कथित अफेयर के चलते थरूर का सुनंदा से बहुत पंगा रहता था। दोनों के संबंध लगातार खराब होते जा रहे थे। तरर से सुनंदा बहुत नाराज रहती थीं।
तरार दिल्ली आएंगी ?
इस बीच,दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बी.एस. बस्सी ने कहा है कि वे सुंनदा पुष्कर मर्डर केस के सिलसिले में उनसे पूछताछ करना चाहते हैं। अब सवाल यह है कि तरर से पुलिस किस तरह से पूछताछ करेगी। क्या वह दिल्ली आएगी ?












Click it and Unblock the Notifications